कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस बॉटनी विभाग में फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह आयोजित

विद्यार्थियों में टीम भावना विकसित करते हैं ऐसे आयोजनः प्रो. अनिल गुप्ता
आईआईएचएस के बॉटनी विभाग में फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह आयोजित
शशि अरोड़ा/कुरुक्षेत्र /24 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज़ (आईआईएचएस) के बॉटनी विभाग द्वारा कम्युनिटी सेंटर में फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभाग के लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यार्थियों में टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं ऐसे आयोजन
समारोह के मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षा पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को उनके आगामी जीवन के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताओं का आयोजन
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गायन प्रस्तुति मीनाक्षी ने दी। सिया एवं दिया की युगल नृत्य प्रस्तुति के साथ परम एवं दीपांशी, अपर्णा एवं श्वेता तथा कशिश, सलोनी, हेमलता, कीर्ति, मीनाक्षी, हर्ष एवं रजनी की नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। इसके अतिरिक्त इंटरैक्टिव गेम्स, मनोरंजक गतिविधियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विभिन्न खिताबों से सम्मानित किए गए विद्यार्थी
समारोह में विशेष उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मनु को मिस फ्रेशर्स, हर्ष को मिस्टर फ्रेशर्स तथा अंशुल को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में और विभिन्न गतिविधियों के संचालन में परम, दीपांशी, सिया, अपर्णा, हेमलता, सलोनी, पूजा, काजल, विधिता, प्रियांशी, मीनाक्षी, हर्ष, अंकित, पारस, सागर एवं लक्ष्य ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पर्दे के पीछे सहयोग करने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की भी सराहना की गई। इस अवसर पर डॉ. कविता, डॉ. ज्योति चौहान सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।