कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी, महिला स्वास्थ्य सेमिनार और विश्व उद्यमिता दिवस का आयोजन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी, महिला स्वास्थ्य सेमिनार और विश्व उद्यमिता दिवस का आयोजन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। लोक साहित्य और संस्कृति हमारी समृद्ध विरासत का आधार हैं। कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन किया है। केयू के हिंदी विभाग द्वारा आगामी 25 अगस्त को राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल में महिला स्वास्थ्य पर सेमिनार आयोजित किया गया है। साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विश्व उद्यमिता दिवस समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

लोक साहित्य एवं संस्कृति के विविध आयाम पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा साहित्य अकादमी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आगामी 25 अगस्त, 2026 को राष्ट्रीय संगोष्ठी लोक साहित्य एवं संस्कृति के विविध आयाम का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया है। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने संगोष्ठी के आयोजन के लिए हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. महासिंह पूनिया व उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लोक साहित्य और लोक संस्कृति हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आधार हैं। इनके संरक्षण, संवर्धन और अकादमिक अध्ययन के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ा जा सकता है। प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. महासिंह पूनिया ने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार प्रकट करते हुए बताया कि हिंदी विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 25 अगस्त को प्रातः 9.45 बजे विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के अध्यक्ष माधव कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भाषा एवं कला संकाय के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. लाल चंद गुप्त मंगल बीज वक्तव्य देंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. पूर्ण चंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष हिंदी विभाग, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक; पद्मश्री डॉ. सत्य राम देशवाल, पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर, सी.आर.ए. कॉलेज, सोनीपत; डॉ. राजेंद्र रंजन चतुर्वेदी, पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर, एस.डी. कॉलेज, पानीपत; डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी, पंचकूला तथा श्री रामफल चहल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, नीलम विश्वविद्यालय, कैथल शामिल होंगे। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, प्रो. सुकर्मवती, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. हरिओम फुलिया, डॉ. जसबीर सिंह उपस्थित रहे हैं।

कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल में महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता सेमिनार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन एवं गर्ल्स हॉस्टल की चीफ वार्डन प्रो. कुसुम लता के नेतृत्व में कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल में भारत विकास परिषद, मैत्रेयी शाखा, कुरुक्षेत्र के सहयोग से महिला स्वास्थ्य, हार्माेनल संतुलन एवं कैंसर से बचाव विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं भारत विकास परिषद, मैत्रेयी शाखा की अध्यक्ष डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत विषय नहीं, बल्कि स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हुए कई बार अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं, इसलिए छात्र जीवन से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी है। डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों या किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को छिपाने अथवा टालने के बजाय समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। जागरूकता और समय पर जांच गंभीर बीमारियों की पहचान एवं प्रभावी उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ कल्पना चावला हॉस्टल की वार्डन डॉ. पूनम शर्मा ने अतिथियों, चिकित्सकों, भारत विकास परिषद के सदस्यों, विभिन्न छात्रावासों की वार्डन, स्टाफ सदस्यों एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए किया है। भारत विकास परिषद, मैत्रेयी शाखा की सचिव प्रो. नीलम ढांडा ने छात्राओं को हॉस्टल जीवन में अनुशासन, सहयोग और आत्मनिर्भरता के महत्व से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या, असुविधा या मानसिक तनाव की स्थिति में छात्राओं को अपनी वार्डन अथवा संबंधित अधिकारियों से संवाद करना चाहिए। उन्होंने व्यक्तिगत सुरक्षा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि जैन ने महिला स्वास्थ्य एवं हार्माेनल संतुलन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी है। उन्होंने कैंसर के संभावित जोखिम कारकों, शुरुआती लक्षणों तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाया है। साथ ही, मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं उचित देखभाल के व्यावहारिक उपाय भी बताए हैं। डॉ. संजय शर्मा ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित दिनचर्या, प्रातःकाल जागरण, योग-प्राणायाम और संतुलित आहार को आवश्यक बताया है। उन्होंने आयुर्वेद की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए प्राकृतिक एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया है। कार्यक्रम के अंत में चीफ वार्डन प्रो. कुसुम लता ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, भारत विकास परिषद के सदस्यों, वार्डन, स्टाफ एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से सेमिनार छात्राओं के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा है। इस अवसर पर डिप्टी चीफ वार्डन प्रोमिला, हॉस्टल कोऑर्डिनेटर श्रीमती अनीता चौधरी, विभिन्न छात्रावासों की वार्डन, स्टाफ सदस्य, भारत विकास परिषद, मैत्रेयी शाखा के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं हैं।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विश्व उद्यमिता दिवस समारोह आज

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज तथा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में 21 अगस्त को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष प्रो. अनिल मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। साथ ही डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। प्रो. अनिल मित्तल ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित उद्यमी एवं विशेषज्ञ विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। इनमें चाणक्य डेयरी उत्पाद प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विन शामिल हैं।

Share:

Comments

Leave a comment