कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन की त्रासदी और डॉ. रंगनाथन जयंती पर विशेष कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन की त्रासदी और डॉ. रंगनाथन जयंती पर विशेष कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र प्रेम, एकता और हमारे गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा कुलगुरु कार्यालय के प्रांगण से आरंभ होकर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से गुजरी और इस दौरान परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विभाजन की त्रासदी विषय पर विशेष व्याख्यान

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव लेफ्टिनेंट (प्रो.) वीरेंद्र पाल ‘विभाजन की त्रासदी’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को एकता, शांति और सद्भाव के मूल्यों से जोड़ना है।

जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय में मनाई गई डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय में भारतीय पुस्तकालय के जनक पद्म डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई गई। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. चेतन शर्मा एवं अन्य कर्मचारियों ने इस महान विभूति पर पुष्पांजलि अर्पित किए। डॉ. रंगनाथन के विचारों और सिद्धांतों ने विश्व स्तर पर पुस्तकालय व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की है।

Share:

Comments

Leave a comment