कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में युवा गतिविधियों और शिक्षक दिवस पर हुए विशेष आयोजन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में युवा गतिविधियों और शिक्षक दिवस पर हुए विशेष आयोजन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जुड़ी आज की बड़ी खबरों के अनुसार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के लगभग 100 दल प्रभारियों की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर. चौधरी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रो. ए.आर. चौधरी ने कहा कि युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने में युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने नॉर्थ जोन एवं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने आगामी रत्नावली, जोनल एवं इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल के नए नियमों से सभी को अवगत करवाया। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि पॉप सॉन्ग में हरियाणवी डांस तथा सोलो इंस्ट्रुमेंटल हरियाणवी को संबंधित आयोजनों से हटाया गया है। हरियाणवी फोक सॉन्ग को अब फोक सॉन्ग जनरल में शामिल किया गया है। हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा तथा क्लासिकल वोकल सोलो में सहायक वाद्य यंत्र के रूप में हारमोनियम को अनुमति दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित जोनल एवं इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल में एआईयू के निर्धारित नियमों का पालन किया जाएगा। ग्रुप डांस जनरल में केवल किसी भी राज्य का लोक नृत्य प्रस्तुत किया जा सकेगा, जबकि बैले, फ्यूजन एवं पपेट डांस की अनुमति नहीं होगी। डॉ. ऋषि पाल, अध्यक्ष, केयू कल्चरल काउंसिल ने अपने सुझाव साझा किए तथा दल प्रभारियों के साथ संवाद किया। डॉ. सलोनी पवन दीवान, डिप्टी डायरेक्टर, यूथ एंड कल्चरल अफेयर्स ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न युवा गतिविधियों के नियमों की जानकारी दी। प्रो. विवेक चावला ने कहा कि कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां निरंतर प्रगति कर रही हैं। बैठक के अंत में सभी दल प्रभारियों ने कुलगुरु एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। डॉ. हरविंदर राणा, सांस्कृतिक पर्यवेक्षक ने मंच संचालन करते हुए नए नियमों की जानकारी दी।

केयू रसायन विज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस समारोह

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा गुरुवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके पश्चात विभागाध्यक्ष प्रो. ज्ञान प्रकाश दुबे ने उद्घाटन संबोधन में शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं सद्भाव की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ, गायन एवं भाषण आदि प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके अतिरिक्त प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित संकाय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो. परवीन, प्रो. हरदीप, डॉ. संगीता, डॉ. रितु, डॉ. सोहन लाल, डॉ. राजकमल, डॉ आशु चौधरी सहित विभाग के अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment