जींद राजनीतिक व सामाजिक सरोकारों की महत्वपूर्ण धरती : कुलदीप बिश्रोई

जींद राजनीतिक व सामाजिक सरोकारों की महत्वपूर्ण धरती : कुलदीप बिश्रोई

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्रोई ने कहा है कि जींद केवल हरियाणा की सियासत का केंद्र नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की राजनीतिक चेतना और सामाजिक सरोकारों की एक महत्वपूर्ण धरती भी है। जींद के लोगों ने हमेशा से राजनीतिक परिस्थितियों को नई दिशा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज के इस स्नेह मिलन समारोह ने यह साफ दिखा दिया है कि जनता के साथ आत्मीय रिश्ता किसी भी राजनीतिक यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति होता है। यह बात पूर्व सांसद कुलदीप बिश्रोई ने रविवार को जींद में आयोजित एक भव्य स्नेह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

जींद में पारिवारिक और आत्मीय रिश्तों की जीवंत तस्वीर

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जींद की धरती पर आज जो स्नेह, आशीर्वाद और जनसमर्थन देखने को मिला है, वह उनके लिए केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक और आत्मीय रिश्तों की एक जीवंत तस्वीर है। उन्होंने कहा कि पिता से मिली विरासत उनके माथे का ताज है, मगर जनता का विश्वास उनके कर्मों का हिसाब है। चौधरी भजनलाल ने दशकों पहले जिन रिश्तों की नींव रखी थी, आज उनकी तीसरी पीढ़ी भी उसी आत्मीयता और विश्वास के साथ उनके साथ खड़ी है। इससे बड़ा सम्मान उनके लिए और कोई नहीं हो सकता है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

यह कोई राजनीतिक रैली या शक्ति प्रदर्शन नहीं था

उन्होंने यह भी कहा कि आज का यह आयोजन कोई रैली या शक्ति प्रदर्शन नहीं था, बल्कि यह केवल अपनों से मिलने का एक स्नेह मिलन था। इसके बावजूद जिस अभूतपूर्व संख्या में लोग पहुंचे और जिस उत्साह तथा आत्मीयता के साथ लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया, उसने इस समारोह को ऐतिहासिक बना दिया है। बिश्नोई ने कहा कि इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत उनके वे समर्पित कार्यकर्ता साथी हैं, जिन्होंने पिछले कई दिनों से दिनरात मेहनत करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया है।

पीढ़ियों का विश्वास सेवा और संघर्ष से कमाया जाता है

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि राजनीति में भीड़ तो जुटाई जा सकती है, लेकिन पीढ़ियों का विश्वास केवल सेवा, संघर्ष और निरंतर संपर्क से ही कमाया जाता है। जनता के इस विश्वास को वह पूरी निष्ठा और पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आपकी मोहब्बत ने एक बार फिर यह बता दिया है कि रिश्ते राजनीति से नहीं बल्कि दिल से बनाए जाते हैं। जब रिश्ते पीढ़ियों तक कायम रहें, तो वही रिश्ते इंसान की सबसे बड़ी विरासत बन जाते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment