कुरुक्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, बंधक बनाकर 20 लाख कैश और रिवॉल्वर लूटी

कुरुक्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, बंधक बनाकर 20 लाख कैश और रिवॉल्वर लूटी

कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 में बीती देर रात हथियारबंद बदमाशों ने वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंत सिंह वालिया के घर में घुसकर दंपती को बंधक बनाया और लूटपाट की। इस घटना में बदमाशों ने 20 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और लाइसेंसी रिवॉल्वर लूट ली। कुरुक्षेत्र के पॉश इलाके में हुई इस बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया है। कुरुक्षेत्र से शशि अरोड़ा की रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कट्टे के बल पर दंपती को बनाया बंधक

घटना की शुरुआत तब हुई जब एडवोकेट वालिया अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए घर से बाहर निकले थे। उसी समय चार हथियारबंद लुटेरे उनके घर में घुस गए और अधिवक्ता की पत्नी के हाथ-पांव बांधकर मुंह पर टेप चिपका दी। जब एडवोकेट वालिया अंदर लौटे तो लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें भी बंधक बना लिया।

लाखों का माल और सीसीटीवी का DVR ले गए बदमाश

एडवोकेट वालिया के मुताबिक, लुटेरे घर से लगभग 17 से 20 लाख रुपये नकद, 1.5 से 2 किलोग्राम सोने के आभूषण, 4 किलोग्राम चांदी के जेवर, लाइसेंसी रिवॉल्वर और 30 जिंदा कारतूस ले गए। वारदात को छुपाने के लिए बदमाश जाते-जाते सीसीटीवी कैमरों का DVR और 4 कैमरे तोड़कर कपड़े के थैले में साथ ले गए। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि इस साल 20 मार्च को भी उनके घर 50 लाख रुपये की चोरी हुई थी और बदमाश पुरानी घटना का जिक्र कर रहे थे।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही थानेसर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में सघन जांच शुरू कर चुकी है।

Share:

Comments

Leave a comment