कुरुक्षेत्र में 10 अगस्त को होगी प्रदेश की पहली भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत

कुरुक्षेत्र में 10 अगस्त को होगी प्रदेश की पहली भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत

कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली प्रदेश की पहली तिरंगा यात्रा देश के वीरों और शहीदों को समर्पित होगी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि देश के वीरों एवं अमर शहीदों को समर्पित हरियाणा की पहली भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 10 अगस्त को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक यात्रा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शामिल होंगे। यह तिरंगा यात्रा सेक्टर-2 स्थित पूजा मॉडल स्कूल के ग्राउंड से प्रारंभ होकर लघु सचिवालय परिसर में स्थित शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ संपन्न होगी। इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन भाग लेंगे। बाबैन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए रमेश सैनी ने कहा कि तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर प्रदेश सरकार हर घर तिरंगा अभियान को अधिक व्यापक, प्रभावी और जनभागीदारी आधारित स्वरूप में आयोजित करेगी। यह अभियान वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, महामंत्री अनिल टाटकी, भीम बेरथला, रिंकू कश्यप, डिम्पल सैनी, प्रदीप बिंट, बख्तावर भैणी, विकास सूजरी, सरपंच संजीव सिंगला बाबैन, दुनी चंद टाटका, ओमप्रकाश रामसरन माजरा, सुखश्याम धनानी, रामकरण बरगट, मेजर सिंह, सुखजोत कपूर, विकास सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा मिशन एजुकेशन के तहत बाबैन के राजकीय माध्यमिक कन्या विद्यालय में 117 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा एवं श्री विश्व जी महाराज के दिशा-निर्देश में, परम आराध्य माता श्री अमृता जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा देशभर में मिशन एजुकेशन अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में हंस योग आश्रम, कुरुक्षेत्र की प्रभारी एवं सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की आत्मानुभव महात्मा अंतर्मुखी बाई जी तथा महात्मा सुनिधि बाई जी ने विद्यार्थियों को शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं मानव सेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद बच्चा पाठ्य सामग्री के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। समिति ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 18 जुलाई से 2 सितंबर 2026 तक पूरे देश में लगभग एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मिशन एजुकेशन अभियान के लिए पाठ्य सामग्री एकत्रित करने में भारत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाबैन के बच्चों एंव स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कीमती लाल खुराना, नरेश खुराना, बलदेव खुराना, राहुल खुराना, अनीता खुराना, सुनीता खुराना, निर्मल खुराना सहित समिति के अनेक प्रेमी भक्त एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन, बाबैन इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को बाबैन अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबैन ब्लॉक प्रधान नंबरदार नरेश कुमार फालसंडा रांगड़ान ने की और हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के जिला प्रधान रणबीर खैरी ने सरकार को चेतावनी दी कि नंबरदारों की मांगों को सरकार जल्द पूरा करे, नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में नंबरदारों ने भाग लेकर अपनी लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की तथा सरकार से शीघ्र समाधान की मांग उठाई। रणबीर खैरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री ने नंबरदारों को पूरा सम्मान देने और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। सरकार को तुरंत नए नंबरदारों की रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए, जहां आवश्यकता हो वहां सरबराह नंबरदार नियुक्त किए जाएं तथा 75 वर्ष से अधिक आयु होने के आधार पर हटाए गए नंबरदारों को तुरंत बहाल कर उनकी नियुक्ति पुनः सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही नंबरदारों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment