कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने घोषित किया BCA फाइनल का रिजल्ट, कैथल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा हाल ही में बीसीए फाइनल (छठे सेमेस्टर) का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इस परीक्षा में इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणाम के अनुसार 20 छात्राओं ने 9 व उससे अधिक SGPA प्राप्त किया, जबकि 7 छात्राओं ने 8 से अधिक SGPA हासिल किया है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं
इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए किरण और कोमल ने 10 SGPA प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। वहीं 9.8 SGPA प्राप्त करने वाली छात्राओं में अंजली, अंग्रेज, दृष्टि और नंदिनी शामिल हैं। इसके अलावा मीनाक्षी और प्रियांशी ने 9.6 SGPA प्राप्त किया है।
महाविद्यालय प्रबंधन और प्राचार्या की प्रतिक्रिया
महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान श्री राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह शानदार परिणाम छात्राओं की मेहनत, लगन और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय छात्राओं को तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कॉलेज मैनेजमेंट के जनरल सेक्रेटरी श्री नरेंद्र मिगलानी ने भी छात्राओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय प्रबंधन समिति से श्री सोमप्रकाश मंगल एवं श्री नरेश कुमार ने भी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सायं कालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुश्री श्वेता तंवर ने भी छात्राओं को शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापक वर्ग से प्रो. रितिका, प्रो. गीतांजलि, प्रो. सीमा महला, प्रो. मोनिका भारद्वाज, प्रो. खुशबू एवं प्रो. संगीता शर्मा उपस्थित रही।