लाडवा में भारत विकास परिषद ने मनाया भव्य तीज उत्सव

लाडवा में भारत विकास परिषद ने मनाया भव्य तीज उत्सव

भारत विकास परिषद ने निजी होटल में किया तीज उत्सव का आयोजन

लाडवा, 14 अगस्त (मानव गर्ग):

भारत विकास परिषद की ओर से निजी होटल में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता डॉ. अंजलि भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

             भाविप अध्यक्ष राजीव आर्य ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन परिवारों को एक साथ जोडऩे के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं।

भारत विकास परिषद भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। वहीं क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता डॉ. अंजलि भारती ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम की परियोजना अध्यक्ष अमन गोयल एवं प्रियंका गोयल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने झूलों का आनंद लिया, विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कपल गेम्स में भी खूब उत्साह देखने को मिला। पूरा आयोजन हंसी-खुशी, उमंग और उल्लास से सराबोर रहा।

Share:

Comments

Leave a comment