लाडवा के दून पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज उत्सव की धूम: दीप्ति बनीं 'तीज क्वीन

लाडवा के दून पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज उत्सव की धूम: दीप्ति बनीं 'तीज क्वीन

दून पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज उत्सव

लाडवा/14 अगस्त /मानव गर्ग/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

दून पब्लिक स्कूल, लाडवा में हरियाली तीज के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में माताओं एवं महिला स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति और तीज की लोक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रधानाचार्या डॉ. अनीता शर्मा ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध संस्कृति, नारी शक्ति और खुशियों का पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी परंपराओं से जोडऩे के साथ-साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। समारोह में प्रधानाचार्या डॉ. अनीता शर्मा एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमती कुसुम मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सभी ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। पंक्चुअलिटी विनर श्रीमती दीपिका सैनी रहीं, जबकि श्रीमती दीप्ति को तीज क्वीन चुना गया। विभिन्न खेलों में दीपिका सैनी, मेनका, अंजली, सुमन, रानी, मुकेश देवी, जसबीर कौर एवं सोना देवी विजेता रहीं।

इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. विवेक शर्मा एवं चेयरमैन श्री के.के. गर्ग ने सभी माताओं एवं महिला स्टाफ को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आपसी प्रेम एवं सौहार्द बढ़ाने का सुंदर माध्यम हैं। समारोह में पारंपरिक गीतों, रंग-बिरंगे परिधानों, खेलों और उल्लास का माहौल रहा।

Share:

Comments

Leave a comment