लाडवा अनाज मंडी में किसान जागरूकता शिविर आयोजित, किसानों को दी गई विभिन्न विभागों की जानकारी

अनाजमंडी में किसान जागरूकता शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारियां दी गई
लाडवा/मानव गर्ग /19 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
लाडवा अनाज मंडी में किसानों व व्यापारियों को विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाने व उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 19 अगस्त को लाडवा अनाज मंडी में आयोजित किया गया था। इस शिविर में कृषि विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, मार्केट कमेटी, किसान संगठनों व आढ़ती एसोसिएशन से जुड़े प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर के दौरान कृषि विभाग के एसडीओ सुरेश कुमार ने किसानों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी दी। मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार ने कहा कि इस जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों और व्यापारियों को विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, नियमों और योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से किसानों को अपनी समस्याओं और सवालों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से सीधे संवाद करने का बेहतरीन अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ बृजमोहन ने किसानों और व्यापारियों को विभागीय नियमों एवं अनाज खरीद से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, अनाज मंडी प्रधान राजीव आर्य, स्वीटी भुल्लर, संजय गर्ग, रामधारी, जसबीर पंजेटा, रामकुमार खैरा, बलराज सिंह, मामचंद, गुरमेज सिंह बणी, आशीष, स्वर्ण सिंह और गुरनाम सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।