लाडवा के गांव मेहरा में करियाने और किताबों की दुकान में लगी भीषण आग,

लाडवा के गांव मेहरा में करियाने और किताबों की दुकान में लगी भीषण आग,

गांव मेहरा में करियाने व किताबों की दुकान में लगी आग,

डेढ़ लाख रूपए का नुकसान

ग्रामीणों ने एकजुट होकर बुझाई आग

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

लाडवा/मानव गर्ग /03 सितंबर  2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

लाडवा के गांव मेहरा में बुधवार रात लगभग 11:30 बजे करियाने व किताबों की दुकान में अचानक आग लग गई। इस आग से दुकान में रखा फर्नीचर, फ्रिज, कार्यालय का सामान, किताबें और स्टेशनरी जलकर पूरी तरह राख हो गई। दुकानदार के अनुसार इस दुर्घटना में कुल करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से बचाव हो गया।

दुकानदार ने दी घटना की जानकारी

दुकानदार शुक्र दिन ने बताया कि वह रात को करीब 9 बजे अपनी दुकान को ठीक प्रकार से बंद करके अपने घर गए थे। घटना के करीब ढाई घंटे बाद यानी रात के 11:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह तुरंत अन्य ग्रामीणों के साथ दौड़कर अपनी दुकान पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान के शटर के अंदर से धुआं बाहर निकल रहा था।

ग्रामीणों की मदद से बुझाई गई आग

जब ग्रामीणों ने दुकान के ताले खोले और शटर को ऊपर उठाया तो अंदर भयंकर आग लगी हुई थी। आग की इस चपेट में आने से करीब 40 से 50 हजार रुपए की लकड़ी की फिटिंग, 15 हजार रुपए का फ्रिज और लगभग 60 से 70 हजार रुपए का कार्यालय का सामान, किताबें व स्टेशनरी जल चुकी थी। दुकानदार शुक्र दिन जब तक आग लगने के कारणों को खुद समझ पाते, उससे पहले ही सभी ग्रामीणों ने मिलकर दुकान पर पानी डालना शुरू कर दिया। काफी अधिक प्रयासों के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दुकानदार ने दोहराया कि इस हादसे में उन्हें कुल डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है, लेकिन आग लगने के असली कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Share:

Comments

Leave a comment