लाडवा में नगर पालिका व दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, 24 अगस्त तक बढ़ाई गई हड़ताल

लाडवा में नगर पालिका व दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, 24 अगस्त तक बढ़ाई गई हड़ताल

लाडवा में नगरपालिका व दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी

कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च; 24 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल

लाडवा, 21 अगस्त2026 /मानव गर्ग/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल के तहत लाडवा में सफाई एवं दमकल कर्मचारियों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय से शिवाला रामकुण्डी होते हुए मुख्य बाजारों तक रोष मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई वरिष्ठ उपप्रधान सरवन सिंह एवं फायर ब्लॉक प्रधान राकेश कुमार ने की, जबकि मंच संचालन इकाई सचिव राजकुमार ने किया।
राज्य सचिव मंजीत भुल्लर ने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते में मानी गई मांगों को बिना किसी शर्त लागू करवाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगों को लागू करने के बजाय जॉब सिक्योरिटी का पत्र जारी कर कर्मचारियों को गुमराह करने का प्रयास किया है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि हड़ताल को अब 21 से 24 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इसके बाद भी सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं प्रधान तरसेम ने कहा कि 13 मई के समझौते से पीछे हटना सरकार को भारी पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी के नाम पर दिया गया आश्वासन स्वीकार्य नहीं है। कर्मचारियों की मांग नियमित सरकारी नौकरी और समझौते में मानी गई मांगों को लागू करने की है। वहीं नगरपालिका कर्मचारी संघ की उपप्रधान रानी देवी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए स्थायी रोजगार की उचित नीति नहीं बनाई गई है। ग्रुप-डी के पदों में भी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने से उनके भविष्य पर संकट बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से कच्चे कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए। उन्होंने ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से घोषित 15,200 रुपये मानदेय के मुकाबले लाडवा में सफाई कर्मचारियों को 9,000 रुपये दिए जाने की बात सामने आ रही है।

उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कर्मचारियों के साथ शोषण होने पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। धरना स्थल पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, पब्लिक हेल्थ लाडवा सहित अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। मौके पर सुरेश, वरिष्ठ उपप्रधान सरवन, राजकुमार, ललित, अमित, परमजीत, ऋषिपाल, मंजीत, ब्लॉक प्रधान तरसेम कुमार, सुनीता, कुलदीप, सतबीर, राजबीर, अभिनव, यशविन्द्र आदि मौजूद थे।

Share:

Comments

Leave a comment