लाडवा में स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की धूम, फाइनल रिहर्सल और कार्यक्रमों का आयोजन

लाडवा में स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की धूम, फाइनल रिहर्सल और कार्यक्रमों का आयोजन

लाडवा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान लाडवा के विभिन्न स्कूलों, संस्थाओं और प्रशासनिक स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। स्वतंत्रता दिवस का पर्व हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान की याद दिलाता है।

अर्ली स्टॅप प्री स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

लाडवा के अर्ली स्टॅप प्री स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या सोनिया गोयल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति प्रेम व सम्मान की भावना व्यक्त की। प्राचार्या सोनिया गोयल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के कारण देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही देश की संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय पर्वों के महत्व से परिचित कराना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यार्थियों ने मिलकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

श्री अग्रवाल सभा महिला विंग ने मनाया तीज पर्व

लाडवा की श्री अग्रवाल सभा महिला विंग की ओर से तीज पर्व के उपलक्ष्य में शिवाला रामकुण्डी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला विंग की प्रधान पूनम सिंघल ने कहा कि तीज पर्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें तंबोला, तीज क्वीन, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियां शामिल रहीं। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में राकेश गर्ग व निशु गोयल को टाइम पर आने के लिए विजेता घोषित किया गया। जबकि लकी ड्रा में सीमा बंसल और मोनिका अग्रवाल विजेता रहीं। मौके पर रेखा गर्ग, उषा गोयल, अंजू, नीला, राकेश गर्ग, रुचि, कोमल, रेनू सिंघल, मोनिका अग्रवाल, शालू, सोनिया गोयल, वंदना बंसल, बबिता, भावना, अंजू, पूजा, शिखा, सीमा, रीना सिंघल, श्वेता, शशि, नीलम, रिचा, रीतू आदि मौजूद रही।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल संपन्न

लाडवा एसडीएम अनुभव मेहता के नेतृत्व में फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार बलकार सिंह ने कहा कि देश के वीर जवानों की शहादत को याद करने और शहीदों के सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने के लिए लाडवा उपमंडल प्रशासन की तरफ से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह अनाजमंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में अंबाला मंडल आयुक्त राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए जवानों ने परेड और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पीटी शो की जमकर रिहर्सल की है। नायब तहसीलदार बलकार सिंह गुरुवार को लाडवा अनाजमंडी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान संबोधित कर रहे थे। इससे पहले नायब तहसीलदार बलकार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके उपरांत अनाजमंडी में पुलिस, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड, सहित अन्य टुकडियों ने परेड की फाइनल रिहर्सल की। रिहर्सल के दौरान विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने मास पीटी, भांगड़ा, राजस्थानी लोक नृत्य, एक्शन गीत, देश भक्ति पर आधारित एक्शन गीत आदि की फाइनल रिहर्सल की है। उन्होंने कहा कि सभी जवान और विद्यार्थी जमकर तैयारी करे और कुछ खामियों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास करें। तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना का हुआ सम्मान

चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में आयोजित हरियाली तीज उत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने प्रदेश की महिलाओं के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा की। कार्यक्रम के दौरान लाडवा नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच पर बुलाकर सम्मानित किया और उन्हें हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। सम्मान मिलने पर नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं की संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द का पर्व है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उन्हें मंच पर सम्मानित किया जाना उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है। वहीं कार्यक्रम में प्रदेशभर से महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज पर्व मनाया।

भाजपा सरकार पर बलदेव राठी का आरोप

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव व प्रदेश प्रेस प्रवक्ता बलदेव सिंह राठी ने लाडवा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पर समाज में वर्गवाद और जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। प्रदेश प्रेस प्रवक्ता बलदेव सिंह राठी ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा वर्ग और जाति से जुड़े बयान देकर समाज में पहले से चले आ रहे मतभेदों को हवा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाटों को विशेष वर्ग के नाम से संबोधित कर समाज में जाति और वर्ग के आधार पर लोगों के बीच जहर घोलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने गिरते जनाधार को बचाने के लिए जाट समाज की विशेषताओं का सहारा ले रही है।

Share:

Comments

Leave a comment