लाडवा में रामलीला समिति का विस्तार, स्व. ओपी जिंदल की जयंती और कर्मचारियों की हड़ताल समेत कई बड़ी खबरें

लाडवा में रामलीला समिति का विस्तार, स्व. ओपी जिंदल की जयंती और कर्मचारियों की हड़ताल समेत कई बड़ी खबरें

लाडवा में श्री राम हनुमान रामलीला समिति की बैठक प्रधान राजेश वर्मा के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए समाजसेवी सचिन गर्ग को चेयरमैन बनाया गया है। 15 अगस्त से रामलीला की रिहर्सल शुरू होगी और 4 अक्टूबर से मंचन होगा। इसके अलावा लाडवा स्थित ओपी जिंदल पार्क में पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व. ओपी जिंदल की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। वहीं संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के एथलीटों ने जिला स्तरीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन और नगरपालिका कर्मचारी संघ की तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल लाडवा में दूसरे दिन भी जारी रही।

श्री राम हनुमान रामलीला समिति का विस्तार और तैयारियां

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

लाडवा की श्री राम हनुमान रामलीला समिति के प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि रामलीला के सफल मंचन के लिए 15 अगस्त से कलाकारों की रिहर्सल शुरू कर दी जाएगी। समिति से वर्तमान में करीब 70 सदस्य जुड़े हैं और इसे भव्य बनाने के लिए नए लोगों को जोड़ा जा रहा है। डा. अशोक निर्मल की अनुशंसा पर प्रसिद्ध समाजसेवी सचिन गर्ग को चेयरमैन बनाया गया है। रोटरी क्लब के प्रधान राजेश मिगलानी, पंजाबी सभा के प्रधान राकेश खुराना, बृजमोहन शर्मा और मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य नागरिकों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। संरक्षक जोगध्यान ने कहा कि युवाओं को जोडकर इस वर्ष रामलीला नए और आकर्षक अंदाज में होगी ताकि बच्चे भगवान श्रीराम के आदर्शों को समझ सकें। नवनियुक्त चेयरमैन सचिन गर्ग ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे। मौके पर कुश गर्ग, नरेश गर्ग, अमित सिंघल, घनशयाम कंबोज, अरुण करुड़वाल, योगेंद्र कंबोज, रणित कंबोज, सोमनाथ, अनिल मलिक, इशू कंबोज और देवराज मौजूद थे।

स्व. ओपी जिंदल को दी गई श्रद्धांजलि

लाडवा स्थित ओपी जिंदल पार्क में समाजसेवी एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व. ओपी जिंदल की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानेसर के पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने समर्थकों के साथ प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। रमेश गुप्ता ने कहा कि स्व. ओपी जिंदल एक सफल उद्योगपति ही नहीं बल्कि जनसेवा को समर्पित दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास की राजनीति को प्राथमिकता दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

संजय गांधी स्कूल के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन

लाडवा के संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के 51 एथलीटों ने जिला स्तरीय खेलों में भाग लिया और 14 एथलीट राज्य स्तरीय खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान पवन गर्ग और प्राचार्य नरेन्द्र शर्मा ने विजेता बच्चों को बधाई दी। गर्व मंगला और गर्वित मंगला ने कराटे में क्वालीफाई किया। शूटिंग में कोमल ने प्रथम और पुष्पेंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पार्थ वर्मा ने द्वितीय और योगन नांदल ने तृतीय स्थान पाया। योग में ख्याति ने राज्य स्तरीय खेलों के लिए क्वालीफाई किया। अश्मीत ने दौड़ में प्रथम स्थान, सनोई ने लंबी कूद में तीसरा स्थान, खुशप्रीत ने दौड़ में तीसरा स्थान और भावेश ने दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारोत्तोलन में देवांश, यश और विश्व ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया।

फायर व सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन और नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर लाडवा में तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन जारी रहा। कर्मचारियों ने सरकार पर 13 मई 2026 के द्विपक्षीय समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाया है।

Share:

Comments

Leave a comment