लाडवा में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और बीमारी फैलने का खतरा

लाडवा में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और बीमारी फैलने का खतरा

16 दिन से सफाई कर्मियों की हड़ताल, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर; बीमारी फैलने का खतरा

टिप्पर चालक भी हड़ताल के कारण घर-दुकानों से नहीं उठ रहे कचरा

लाडवा, 21 अगस्त 2026/मानव गर्ग/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

लाडवा नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों व दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के 16 दिन पूरे हो गए हैं। हड़ताल का असर अब मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र लाडवा की सफाई व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं।

             शहरवासियों स्वीटी भुल्लर, पवन बंसल, योगेंद्र कुमार, संदीप कुमार, गुलशन कुमार, बृजमोहन, विनोद कुमार, राजेश अरोड़ा आदि ने बताया कि कई दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं।

लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में कचरा पड़ा रहने से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से टिप्पर चालक भी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे घरों और दुकानों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। घरों तथा दुकानों के कूड़ेदानों में कचरा जमा होता जा रहा है।

टिप्पर नहीं आने के कारण लोग कचरा बाहर भी नहीं डाल पा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर जल्द कोई समाधान निकाला जाए और हड़ताल खत्म करवाकर सफाई व्यवस्था को पहले की तरह सुचारू किया जाए।

भाजपा घोषणाओं की सरकार है: मेवा सिंह
कांग्रेस जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक मेवा सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार केवल घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। यह सरकार न कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर रही है और न ही आमजन की परेशानियों को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करना चाहिए, ताकि हड़ताल खत्म हो और शहर की सफाई व्यवस्था दोबारा सुचारू हो सके।

सफाई व्यवस्था सुचारू करने के प्रयास जारी: प्रधान
नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की पिछले 16 दिनों से हड़ताल चल रही है, जिसके कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अपने स्तर पर शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रखने का प्रयास कर रही है। जहां तक संभव हो रहा है, वहां कूड़ा-कचरा उठाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही हड़ताल समाप्त होगी और सफाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment