लाडवा में 37 दिन से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को अंबेडकर सभा व गुरु रविदास सभा का मिला समर्थन

लाडवा में 37 दिन से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को अंबेडकर सभा व गुरु रविदास सभा का मिला समर्थन

37 दिन से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को अंबेडकर सभा व गुरु रविदास सभा का समर्थन

नगरपालिका से एसडीएम कार्यालय तक नारेबाजी, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम राजेश सोनी को सौंपा ज्ञापन

मानव गर्ग/लाडवा /11 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

लाडवा नगरपालिका में अपनी मांगों को लेकर पिछले 37 दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा संस्था लाडवा और श्री गुरु रविदास सभा ने समर्थन दिया है। इस दौरान दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर नगरपालिका कार्यालय से उपमंडल कार्यालय तक प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मचारियों और दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एसडीएम राजेश सोनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। सफाई कर्मचारी यूनियन इकाई के प्रधान तरसेम ने कहा कि कर्मचारी पिछले 37 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएं देते हैं। सरकार को उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

वहीं डा. भीमराव अंबेडकर सेवा संस्था के प्रधान रमेश चालिया ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज और प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में अहम योगदान देते हैं। संस्था उनके आंदोलन और जायज मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। सरकार को कर्मचारियों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

वहीं श्री गुरु रविदास सभा के सचिव प्रवीण बौद्ध ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और सरकार को उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जल्द पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुरूप उचित सम्मान, सुविधाएं और अधिकार मिलना जरूरी है। मौके पर भारी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment