लाडवा में शिवाला रामकुंडी के विकास के लिए हरियाणा सरकार ने दिए 21 लाख रुपये

लाडवा में शिवाला रामकुंडी के विकास के लिए हरियाणा सरकार ने दिए 21 लाख रुपये

शिवाला रामकुण्डी लाडवा की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक धरोहर है: सुमन

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने शिवाला रामकुण्डी समिति प्रधान रोहित गर्ग को सौंपा 21 लाख रुपये का चैक

मानव गर्ग/लाडवा  /14 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

लाडवा में शिवाला रामकुंडी लाडवा की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक धरोहर है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा है कि श्री रामकुंडी एवं धर्म संस्थान समिति शहर की भलाई और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रही है। शहर के बीच स्थित शिवाला रामकुंडी लाडवा की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक धरोहर है। इस धरोहर का लाभ शहरवासियों को लंबे समय से मिल रहा है। समिति के सदस्य पूरी मेहनत और लगन के साथ इसके विकास एवं रखरखाव में जुटे हुए हैं।

उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में समिति के प्रधान को चेक सौंपा। उपाध्यक्षा सुमन सैनी लाडवा के लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में श्री रामकुंडी एवं धर्म संस्थान समिति के प्रधान रोहित गर्ग को हरियाणा सरकार की ओर से 21 लाख रुपये की राशि का चेक सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि शिवाला रामकुंडी में हर वर्ष दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। पिछले कई वर्षों से यहां रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। इसके अलावा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ शहर के लोगों के विवाह एवं अन्य समारोहों के लिए भी यह स्थल उपयोगी साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा लाडवा क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर योगदान दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिवाला रामकुंडी को लाडवा की धार्मिक विरासत के रूप में विकसित करने की दिशा में यह राशि महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा लाडवा क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शिवाला रामकुंडी के विकास के लिए 21 लाख रुपये का योगदान दिया गया है। मुख्यमंत्री जो भी घोषणा प्रदेश और हलके की जनता के बीच करते हैं, उसे पूरा करने के लिए गंभीरता से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोडऩा है, ताकि इनका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।

समिति के प्रधान रोहित गर्ग ने हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व सुमन सैनी का आभार जताया। वहीं समिति के प्रधान रोहित गर्ग ने 21 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाने पर हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व सुमन सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिली यह राशि शिवाला रामकुंडी के विकास के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। राशि का उपयोग स्थल की सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा शहरवासियों के हित में किए जाने वाले कार्यों पर किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान साक्षी खुराना, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मार्केट कमेटी अध्यक्ष डॉ. गणेश दत्त, अमन सिंगला, नरेंद्र सिंघल, अरविंद जिंदल, गौरव कंसल, लक्की गर्ग, रमेश बंसल, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।

Share:

Comments

Leave a comment