लाडवा में बरसात से वार्ड नंबर एक की गलियां बदहाल, वार्डवासियों ने की मरम्मत की मांग

लाडवा में बरसात से वार्ड नंबर एक की गलियां बदहाल, वार्डवासियों ने की मरम्मत की मांग

बरसात से वार्ड नंबर एक की गलियां बदहाल, वार्डवासियों ने की मरम्मत की मांग

वार्डवासी बोले: गली में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, कोई सुनवाई नहीं होती

लाडवा/ 18 अगस्त2026/मानव गर्ग/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जहां लाडवा नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर के विकास के लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बरसात के कारण शहर की कई गलियां टूटने लगी हैं। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाडवा के वार्ड नंबर एक के निवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से गली की समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है।

वार्ड नंबर एक निवासी सिद्धार्थ कश्यप, दर्शन लाल खंडवाल, महेन्द्र सैनी, प्रवीन, जोगिंदर सैनी, राजेश सैनी, मुकेश, भाविक शर्मा, विहान शर्मा आदि ने बताया कि उनकी गली में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात होने पर इन गड्ढों में पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है।

उन्होंने बताया कि इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है और थोड़ी सी बारिश के बाद ही गली में काफी मात्रा में पानी जमा हो जाता है। पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण बारिश रुकने के बाद भी कई घंटों तक पानी जमा रहता है।

इससे बीमारी फैलने के साथ-साथ जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का भी भय बना रहता है। वहीं वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि उनकी गली की जल्द से जल्द मरम्मत करवाकर पानी की निकासी का उचित प्रबंध किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

जल्द करवाया जाएगा समाधान: प्रधान
नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना ने कहा कि गली में जो भी समस्या आ रही है, उसे जल्द से जल्द दूर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में गलियों की मरम्मत करवाने में कुछ दिक्कतें आती हैं, लेकिन यदि किसी गली में ज्यादा समस्या है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment