लाडवा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय युवा संसद का आयोजन

लाडवा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय युवा संसद का आयोजन

लाडवा में खंड स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

छात्राओं ने पक्ष-विपक्ष की भूमिका निभाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का किया प्रभावी प्रदर्शन

मानव गर्ग /लाडवा/9 सितम्बर2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

https://www.atalhind.com/category/kurukshetra/

लाडवा में खंड स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा के प्रांगण में बुधवार को खंड स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भावी नेताओं के रूप में अपनी भूमिकाओं का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए पक्ष एवं विपक्ष की भूमिका बखूबी निभाई।

युवा संसद में छात्राओं की मुख्य भूमिकाएं

विद्यालय के प्रधानाचार्य जगबीर पन्नू ने बताया कि कार्यक्रम में 55 छात्राओं ने भाग लिया। युवा संसद में वंशिका ने अध्यक्ष, वृतिका ने महासचिव, तृषा ने विधायक दल के नेता (प्रधानमंत्री) तथा मानसी ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई। सत्ता पक्ष की ओर से राधिका ने पेट्रोलियम मंत्री, वंशिका ने पशुपालन मंत्री, गरिमा ने पर्यावरण मंत्री, वैष्णवी ने स्वास्थ्य मंत्री, हया ने रेलवे मंत्री तथा नव्या ने गृह मंत्री की भूमिका निभाई। विपक्षी सांसदों के रूप में गुंजन, नवनीत, शिखा, रज्जी, माही, नाजिया, बरखा, रिशु, अक्षिका सहित अन्य छात्राओं ने अपनी भूमिकाओं को प्रभावी ढंग से निभाया।

जूरी सदस्यों और मार्गदर्शकों की उपस्थिति

कार्यक्रम की जूरी के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरखपुर शाहाबाद के राजनीतिक शास्त्र प्राध्यापक राजकुमार तथा पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडवा के राजनीतिक शास्त्र प्राध्यापक सुरेश कुमार उपस्थित रहे। जूरी सदस्यों ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में आयोजनकर्ता रोशन कंबोज, अमीना, रितु गुलाटी तथा राजनीतिक शास्त्र के प्राध्यापक राजेश कुमार ने मार्गदर्शन किया। विद्यालय की ओर से रणजीत कौर ने जूरी सदस्यों का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा भेंट किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर रोशन कंबोज ने विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों तथा प्रधानाचार्य जगबीर पन्नू का सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। जूरी सदस्यों ने भी कार्यक्रम की सराहना की।

Share:

Comments

Leave a comment