लायंस क्लब नरवाना द्वारा गौ सेवा हेतु सवामणी और हरे चारे का आयोजन, सदस्यों ने लिया हिस्सा

लायंस क्लब नरवाना द्वारा गौ सेवा हेतु सवामणी और हरे चारे का आयोजन, सदस्यों ने लिया हिस्सा

लायंस क्लब द्वारा गौसेवा हेतु सवामणी का आयोजन

नरेंद्र जेठी/नरवाना /02 सितंबर  2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

लायंस क्लब नरवाना द्वारा अपने सेवा प्रोजेक्ट के तहत गौशाला में सवामणी एवं हरे चारे की सेवा की गई है। यह कार्यक्रम 2 सितम्बर को नरवाना में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने गौमाता को सवामणी का प्रसाद खिलाकर गौ सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रत्येक माह आयोजित होती है सेवा गतिविधि

लायंस क्लब नरवाना द्वारा प्रत्येक माह गौ सेवा के उद्देश्य से इस प्रकार की सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ गौ सेवा जैसे पुण्य कार्यों में निरंतर अपना योगदान देना है।

उपस्थित गणमान्य सदस्य

इस अवसर पर क्लब के प्रधान लायन गौरव गर्ग, उपप्रधान सुनिल गुप्ता, सेक्रेटरी विपिन गर्ग, केशियर राहुल जैन, पूर्व प्रधान सौरव चौधरी, जॉइंट सेक्रेटरी सौरव गर्ग, रजत अग्रवाल, सौरव वर्मा, रोहित मित्तल, हिमांशु जैन, शीतल जैन, साहिल बंसल, कमल गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा लेडीज सदस्यों में नीलिमा गर्ग, कुसुम गर्ग, अनु गुप्ता, बुलबुल जैन सहित अन्य सदस्यों ने भी इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाई है। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा है कि लायंस क्लब नरवाना आगे भी इसी प्रकार समाजहित और सेवा के कार्यों को निरंतर करता रहेगा

Share:

Comments

Leave a comment