लोक सेवा मंच ने रेवाड़ी में रेवती हॉस्पिटल के उद्घाटन पर अफॉर्डेबल रेट्स पर अच्छे इलाज की आवश्यकता से अवगत कराया

लोक सेवा मंच ने अफॉर्डेबल रेट्स पर अच्छा इलाज उपलब्ध कराने की आवश्यकता से अवगत कराया
रेवती हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर पहुंचें आमंत्रित सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच
रेवाड़ी /13 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
लोक सेवा मंच ने अफॉर्डेबल रेट्स पर अच्छा इलाज उपलब्ध कराने की आवश्यकता से अवगत कराया है। यह जानकारी रेवती हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर सामने आई है। इस अवसर पर आमंत्रित सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच के साथ रेवाड़ी पहुंचे थे।
रेवती हॉस्पिटल का उद्घाटन और अतिथियों का स्वागत
रेवाड़ी के स्थानीय सेक्टर-3 के मेन मार्केट के समीप रेवती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन अवसर पर आमंत्रित राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने शिरकत की। मंच के पदाधिकारियों ने अस्पताल के डायरेक्टर एवं पीडियाट्रिशियन डॉ. अमित यादव व गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. अनु यादव से मुलाकात की। उन्होंने जनहित में बच्चों और महिला मरीजों को अच्छा इलाज उपलब्ध कराने की आवश्यकता से अवगत कराया।
अशोक प्रधान और कोर कमेटी का दौरा
राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच तथा कोर कमेटी के सदस्यगण मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत स्थानीय सेक्टर-3 में पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय सेक्टर-3 में जन समस्याओं का अवलोकन करने के उपरांत रेवती हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अस्पताल के संचालक मंडल की ओर से वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त सेना अधिकारी रामकुमार यादव ने आमंत्रित लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर अमित यादव व डॉक्टर अनु यादव को जनहित में सक्रिय राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों तथा मंच द्वारा उठाए जा रहे सामाजिक मुद्दों से परिचित कराया।
डॉक्टर दंपति का परिचय और अनुभव
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने डॉक्टर दंपति को जनहित में बच्चों व महिला मरीजों को वाजिब रेट्स पर अच्छा इलाज उपलब्ध कराने की आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने बेहत्तरीन मेडिकल सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर डॉक्टर दंपति को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। अस्पताल के डॉ. दंपत्ति ने भरोसा दिलाया कि वे लोक सेवा मंच के जनहितकारी मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के लक्ष्यों से प्रेरित हैं। वे अपनी माताजी श्रीमती रेवती देवी जी के सुसंस्कारों से ओत-प्रोत होकर मरीजों का बेहत्तरीन एवं अफॉर्डेबल इलाज करने पर पूरा ध्यान देंगे। डॉक्टर दंपति ने बताया कि डॉ. अमित यादव को सुविख्यात चाचा नेहरू हॉस्पिटल-नई दिल्ली तथा मैक्स एंड रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल-नई दिल्ली से अनेक वर्षों का अनुभव प्राप्त है। जबकि स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ. अनु यादव को पीजीआइएमएस-रोहतक व जीटीबी हॉस्पिटल-नई दिल्ली में सेवाएं देने का अनेक वर्षों का अनुभव प्राप्त है। अब वे रेवती हॉस्पिटल के माध्यम से रेवाड़ी सहित आसपास के मरीजों को निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंदलाल यादव, दयाराम आर्य, जगमोहन यदुवंशी, विकास यादव, और कैप्टन सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।