लखनऊ के निजी क्लिनिक में इंजेक्शन लगने के बाद ढाई साल के मोहम्मद असग़र की मौत

मासूम मोहम्मद असगर की मौत पर सोशल मीडिया की संवेदनहीनता: लखनऊ की घटना और नफरत फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग
लखनऊ की माटी एक बार फिर एक मासूम की चीखों और उसके परिवार की सिसकियों से सहम गई है। ढाई साल का नन्हा मोहम्मद असग़र, जो अभी ठीक से दुनिया की सीढ़ियां भी नहीं चढ़ पाया था, उसकी हमेशा के लिए थम गईं। आरो है कि एक परिवार पर जो कयामत टूटी है, उसका अंदाजा वही लगा सकते हैं जिन्होंने अपनी छाती का टुकड़ा खोया हो। एक परिवार उजड़ गया, एक हंसता-खेलता घर श्मशान जैसी खामोशियत में बदल गया।
लखनऊ /09 अगस्त 2026 /अटल हिन्द ब्यूरो/नुसरत अल्ताफ रिंकू
क्लिनिक में इंजेक्शन के बाद ढाई साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगायालखनऊ, 8 अगस्त 2026। राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान ढाई साल के मासूम मोहम्मद असग़र की मौत हो गई। बच्चा टाइफाइड के इलाज के लिए क्लिनिक ले जाया गया था। इंजेक्शन लगते ही उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं।
मृतक मोहम्मद असग़र पुराना लखनऊ के कटरा मोहल्ले का रहने वाला था। परिवार के अनुसार कुछ दिनों से उसे बुखार था। जांच में टाइफाइड की पुष्टि हुई। घटना वाले दिन बच्चा घर पर सामान्य रूप से खेल-कूद रहा था। इलाज के लिए ठाकुरगंज स्थित डॉक्टर के निजी क्लिनिक ले जाया गया। इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद हालत बिगड़ी। परिवार ने तुरंत उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा है कि मौत क्लिनिक में ही हो चुकी थी और अस्पताल पहुंचने से करीब 20 मिनट पहले सांसें रुक गई थीं।
घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने क्लिनिक के बाहर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाया। मौत का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह इंजेक्शन की प्रतिक्रिया (एलर्जी) थी या इलाज में कोई चूक, इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
लखनऊ पुलिस के अनुसार थाना ठाकुरगंज पर इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने कहा है कि यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवार शोक में डूबा है। जांच एजेंसियां मौत के कारणों की पड़ताल कर रही हैं। अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर आगे अपडेट दिए जाएंगे।