नरवाना में महाराजा अग्रसेन दरबार का शिलान्यास, मंदिर में होंगे 18 गौत्रों के दर्शन

नरवाना में महाराजा अग्रसेन दरबार का शिलान्यास, मंदिर में होंगे 18 गौत्रों के दर्शन

नरवाना सिटी थाने से पहले खाली पड़ी जमीन पर बनने वाले महाराजा अग्रसेन दरबार का हुआ शिलान्यास,

मंदिर में 18 गौत्रों की मूर्ति के भी होंगे दर्शन

नरेंद्र जेठी/नरवाना /02 सितंबर  2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नरवाना में महाराजा अग्रसेन दरबार का शिलान्यास किया गया है। यह कार्यक्रम सिटी थाने से पहले और सब्जी मंडी के बीच ओपन एयर थिएटर के पीछे खाली पड़ी जमीन पर आयोजित किया गया। बुधवार को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट के सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा यह शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पानीपत से समाजसेवी मनमोहन मित्तल ने शिरकत की। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा गैबी साहब महंत अजय गिरी महाराज उपस्थित रहे। मंच संचालन शैलेंद्र मोहन गर्ग द्वारा किया गया।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के निर्देश पर यहां जमीन में 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले निर्माणाधीन सेवा सदन का भूमि पूजन पहले हो चुका है। इस सेवा सदन का कार्य भी शुरू किया जा चुका है। अब यहां इसी जमीन में एंट्री प्वाइंट पर महाराजा अग्रसेन का मंदिर बनाया जाएगा। इसी मंदिर का शिलान्यास आज किया गया है। उस मंदिर में उग्रसेन का दरबार होगा और 18 गौत्रों की मूर्तियां लगाई जाएंगी। इसका उद्देश्य यह है कि सेवा सदन में आने वाला हर व्यक्ति पहले मंदिर में पूजा-अर्चना कर सके।

कार्यक्रम के दौरान ही ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से एक अहम फैसला लिया। सदन में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर बुकिंग की जाएगी। यानी जिसको भी कार्यक्रम करवाना है, उसको लेकर जो पहले कमरों की बुकिंग करवाएगा, उसकी बुकिंग ही मान्य होगी। इसके बाद अगर प्रधान या ट्रस्ट के सदस्यों के परिवार में किसी की भी शादी होगी तो वह मान्य नहीं होगी। इसके अलावा सदन का प्रयोग 36 बिरादरी के लिए रहेगा। किसी भी बिरादरी के लोग इसमें किसी भी तरह के कार्यक्रम को लेकर बुकिंग करवा सकते हैं।

इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस सूची में संरक्षक डॉ. एसके सिंगला, प्रधान हंसराज समैण, महासचिव ईश्वर गोयल, सचिव विनय मित्तल, कोषाध्यक्ष अमनदीप गुप्ता, एसडी कन्या महाविद्यालय सचिव जियालाल गोयल, भारत भूषण गुप्ता, राजेंद्र पाल गुप्ता, रामेश्वर उझाना, सुभाष दिल्ली वाले, रोहताश सिंगला, नप पूर्व प्रधान भारत भूषण गर्ग, विनोद गर्ग, रिछपाल शर्मा और मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल शामिल रहे।

नगर परिषद का सहयोग और आभार

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में मंच के माध्यम से सबसे पहले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य उनके निर्देश पर ही सफल हुआ है। इसके बाद नगर परिषद का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर नप प्रधान प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, उप प्रधान शशिकांत शर्मा के अलावा वार्ड के पार्षदों में आशुतोष शर्मा, नरेश नैन निक्का, अजय सैन, नवीन शर्मा, चरणजीत चौपड़ा, विपुल नैन, सोनू एमसी गठड़ी, सतीश गोयल, सुशील गोयल, कैलाश सिंगला, सुरेश पप्पु, डॉ. संजय गर्ग, दिनेश गर्ग, विनोद रायका व सभी पार्षदों का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया गया।

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा जमीन दिलवाने में सहयोग के लिए नगर परिषद नरवाना का आभार प्रकट किया गया। नगर परिषद द्वारा इस प्रोजेक्ट में 31 लाख रुपए का सहयोग दिया गया है, जिसके लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया गया। वहीं सभी पार्षदों ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो नगर परिषद की तरफ से और राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment