रेवाड़ी: भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान का अजय कांटीवाल के कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान के भाजपा नेता अजय कांटीवाल के कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
अजय कांटीवाल ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान का कार्यालय पर पहुंचना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उनके मार्गदर्शन एवं सानिध्य से संगठन को नई ऊर्जा तथा कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन किसान, गरीब, मजदूर और आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यकर्ता संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। किसान मोर्चा किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी किसानों तक पहुंचाएं तथा उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान, ईश्वर चनेजा, अमित यादव, यशवंत भारद्वाज, डॉ. कविता गुप्ता, सुमन चौहान, दीपा भारद्वाज, दीपक मंगला, जयवीर योगी, नवीन रोहिल्ला, नीरू भारद्वाज, मनबीर लांबा, मिरदुल चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।