मैत्री इंटरनेशनल स्कूल बोहड़ाकला के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बांधी राखी

मैत्री इंटरनेशनल स्कूल बोहड़ाकला के स्टूडेंट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बांधी राखी। शुक्रवार 28 अगस्त का दिन रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैत्री इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट के लिए बहुत यादगार बन गया। इस विशेष कार्यक्रम में देशभर के लगभग 120 विद्यालयों ने अपनी सहभागिता की। स्कूल की निरंतर प्रगति एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस के पावन अवसर पर मैत्री इंटरनेशनल स्कूल बोहड़ाकला की प्रिंसिपल मिस मीनू सेठ ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। प्रिंसिपल के साथ मैत्री इंटरनेशनल स्कूल बोहड़ाकला के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति जी से भेंट कर स्कूल की ओर से रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस के अवसर पर भेंट प्रस्तुत की।
किन विद्यार्थियों ने की सहभागिता
इस अवसर पर विद्यालय के विधि चौहान जो कक्षा IX-बोस में हैं, शिवम जो कक्षा VIII-बोस में हैं, ज्योत्सना जो कक्षा V में हैं, और कपिल बिश्नोई जो कक्षा X में हैं, उन्होंने सहभागिता की। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के ट्रेनर मिस्टर आशीष भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। देशभर के लगभग 120 विद्यालयों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की थी। राष्ट्रपति भवन में सहभागिता का यह अवसर सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के लिए बहुत गौरव और प्रेरणा का विषय रहा।
चेयरमैन और डायरेक्टर ने दी शुभकामनाएं
मैत्री इंटरनेशनल स्कूल बोहड़ाकला के चेयरमैन सुशील सिंह चौहान एवं डायरेक्टर विक्रम शर्मा ने समस्त अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ को रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने स्कूल की निरंतर प्रगति एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।