युवक की न्यूड वीडियो बना ब्लैकमेलिंग
कब्जा से 01 लाख 63 हज़ार रुपए, स्कॉर्पियो गाड़ी व 04 मोबाइल फोन बरामद
सोशल मीडिया पर हुई थी तीनों आरोपियों की आपस में मुलाकात
तीनों आरोपी इंस्टाग्राम पर दोस्त बने पैसे कमाने की साजिश के तहत योजना बनाई
इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की उम्र 24 वर्ष
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम । 6 मार्च शुक्रवार को एक व्यक्ति ने थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह सैक्टर-83, गुरुग्राम में लैब में काम करता है। 25 फरवरी 2026 को यह एवीएल 36 सोसाइटी मोहम्मदपुर में ज्योति नामक महिला का ब्लड सैंपल लेने गया था। उस महिला ने ब्लड रिपोर्ट के लिए इसके मोबाइल नंबर ले लिए थे। इसके बाद इन दोनों की आपस में बात होने लगी तथा वह महिला इससे मिलने की कहने लगी।
इसके बाद 2 मार्च को यह फिर से उस महिला का ब्लड सैंपल लेने गया। उस महिला के फ्लैट में जाने के कुछ समय बाद उस महिला ने फ्लैट का दरवाजा खोलकर छोड़ दिया। तभी वहां पर दो व्यक्ति आए तथा इसके साथ मारपीट करते हुए इसके कपड़े उतार कर इसकी नग्न वीडियो बना ली तथा इसको ब्लैकमेल करके इससे रुपए ट्रांसफर करवा लिए तथा झूठ रेप केस में फसाने की धमकी देने लगे। इसके बाद वे व्यक्ति इसको स्कॉर्पियो गाड़ी में लेकर गए तथा इसको झूठे केस में फसाने का डर दिखाकर इससे रुपए ट्रांसफर करवाएं तथा 5 लाख रुपए और देने की कहने लगे। उस दिन के बाद से वे व्यक्ति फोन करके लगातार इस पर रुपए का दबाव बना रहे थे। शिकायत पर थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 7 मार्च 2026 को 02 आरोपियों हरीश यादव उर्फ मोनू निवासी गांव काहनावास जिला अलवर राजस्थान व श्याम सुंदर उर्फ अशोक निवासी गांव खैरोली जिला महेंद्रगढ़ को सती चौक, गुरुग्राम से व 8 मार्च 2026 को आरोपी ज्योति निवासी गांव ताजनगर गुरुग्राम को पूछताछ उपरांत गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। तीनों की उम्र लगभग 24 वर्ष है। आरोपियों का मानदेय में पेश कर 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।
जिला पलिसपु प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि तीनों आरोपियों की जान पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। इसके बाद इन्होंने पैसे कमाने के लिए एक साजिश के तहत योजना बनाई तथा उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जा से 01 लाख 63 हज़ार रुपए, वारदात में प्रयोग की गई 01 स्कॉर्पियो गाड़ी व 04 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस हिरासत रिमांड समाप्त होने पर आरोपियों को कल न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Add A Comment


