नरवाना, 12 अगस्त (नरेंद्र जेठी): शिक्षा उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय शहर की सामाजिक संस्था मानव मित्र मंडल की छात्राओं ने एक बार फिर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा परिणाम में सफलता का परचम लहराया है। मानव मित्र मंडल नि शुल्क कोचिंग की 25 छात्राओं ने एचटेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। शाखा सचिव नरेश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई माह में हुई HTET परीक्षा के योग्य परीक्षार्थियों की सूची हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित कर दी गई है। मानव मित्र मंडल की नि:शुल्क कोचिंग में अध्ययनरत छात्राओं का परीक्षा परिणाम 65 प्रतिशत रहा है।
अंतिम सूची सभी योग्य परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद जारी होगी। इस परीक्षा परिणाम से सभी छात्राओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि मानव मित्र मंडल महिलाओं में शिक्षा के प्रसार और उन्हें स्वावलंबी बनाने हेतु
2012 से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग कक्षाएं आयोजित कर रहा है। इस मंडल में क्षेत्र के 35 से अधिक अध्यापक निस्वार्थ सेवाएं दे रहे हैं। हर वर्ष कोचिंग कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत से अधिक ही आ रहा है। अब तक
हजारों छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुकी हैं और सैकड़ों छात्राएं सरकारी नौकरी में सेवाएं दे रही हैं। सभी योग्य छात्राओं के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए संस्था की ओर से
निशुल्क वाहन की व्यवस्था भी की गई है।
इस अवसर पर मानव मित्र मंडल कुरुक्षेत्र के पर्यवेक्षक व डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गजेन्द्र शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि
ज्ञान का अर्जन व प्रचार ही सभ्य समाज का आधार है। उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी। संस्था द्वारा शीघ्र ही मानव मित्र मंडल दो सत्रों की सफल छात्राओं के लिए
सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। मानव मित्र मंडल के प्रदेशाध्यक्ष भारतेंदु हरीश, शाखा संरक्षक दिनेश गोयल, प्रधान अनिल गर्ग, कर्मचंद मित्तल, भारत भूषण गर्ग, तहसीलदार अनिल बिढान, प्राचार्य बलजीत गोयत, वीरेन्द्र मलिक, अचल मित्तल, पं मेहरचंद पुजारी, राजेश गोयल, राजेन्द्र गर्ग, पुनीत जैन, प्रदीप गर्ग, मेवा सिंह नैन, श्याम सुंदर शास्त्री, रमेश वत्स, राजेश सिंगला, रानी चितारा, नीतू गोयल, नीतिका गोयल, अनुराधा मित्तल, रजनीश जैन इत्यादि सामाजिक-शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने
सभी उत्तीर्ण छात्राओं को बधाई प्रेषित की है।