कैलाश सिंगला तीसरी बार बने मानव सेवा सोसाईटी के प्रधान

Atal Hind8 June 20251 min read1 viewsजींद
कैलाश सिंगला तीसरी बार बने मानव सेवा सोसाईटी के प्रधान

नगरपरिषद के पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला को लगातार तीसरी बार बने मानव सेवा सोसाईटी के प्रधान  ।

नरवाना, 8 जून (अटल हिन्द ब्यूरो )

 

नगरपरिषद के पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला को फिर से लगातार तीसरी बार मानव सेवा सोसाईटी नरवाना का प्रधान चुना गया है । आज मानव सेवा सोसाईटी नरवाना के छ वर्ष पूर्ण होने की खुशी में हुई आज एक बैठक का आयोजन किया ग्रया । जिसमें संस्था के भी सदस्यों ने भाग लिया । संस्था कार्यकारिणी ने तीसरी बार फिर से कैलाश सिंगला को संस्था का प्रधान चुना । सभी सदस्यों ने श्री कैलाश सिंगला को प्रधान बनने पर बधाई दी व स्वागत किया। इस संस्था द्वारा भविष्य में शहर में होने वाले सभी प्रकार के जयंती व सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी सेवा करने का निर्णय लिया । सभी सदस्यों ने संस्था द्वारा पूर्व में किए गए सभी सामाजिक कार्यक्रमों पर चर्चा की व भविष्य की रूपरेखा तैयार की गई । इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित डॉ. वीरेंद्र चोपड़ा, मनफूल कुंडू, कुलदीप कौशिक, नरेश शर्मा, देवा सिंह, कृष्ण कुमार, रिंकू, अमित मोर, दीपक कुमावत, विनोद ओर अन्य सभी सदस्य शामिल हुए । उल्लेखनीय  है कि कैलाश सिंगला नरवाना में अन्य भी बहुत सी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुडे हुए है । नरवाना में आयोजित किसी भी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में बढचढ कर भाग लेते है और सभी में इनका सहयोग रहता है ।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment