गुरुग्राम में मानेसर निगम के सभी गांवों में बनाए जाएंगे स्वागत द्वार, मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर ने किया शिलान्यास

गुरुग्राम में मानेसर निगम के सभी गांवों में बनाए जाएंगे स्वागत द्वार, मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर ने किया शिलान्यास

गुरुग्राम में मानेसर नगर निगम के सभी गांवों में मुख्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने सोमवार को वार्ड-18 के गांव रामपुरा में निगम की ओर से बनाए जाने वाले मुख्य स्वागत द्वार का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी गांवों में मुख्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इन द्वारों से गांवों की पहचान को नया स्वरूप मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान पार्षद प्रवेश यादव व ग्रामीणों ने मेयर का स्वागत किया। गांव में करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर उनका आभार व्यक्त किया।

गांवों की पहचान और सौंदर्यीकरण पर जोर

मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने कहा कि गांव हमारी पहचान और संस्कृति की आधारशिला है। नगर निगम क्षेत्र में शामिल सभी गांवों के विकास और सौंदर्यीकरण पर निगम की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। स्वागत द्वार केवल गांव के प्रवेश का प्रतीक नहीं होंगे, बल्कि इनके माध्यम से प्रत्येक गांव की अलग पहचान भी मिलेगी। निगम की योजना है कि सभी गांवों में एक समान रूप से आकर्षक और मजबूत मुख्य द्वार तैयार किए जाएं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विकास कार्यों की गति हुई तेज

उन्होंने कहा कि निगम बनने के बाद गांवों में विकास कार्यों की गति बढ़ी है और निगम का प्रयास है कि शहरों की तर्ज पर गांवों में भी बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो। सडक़, पेयजल, सीवर, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पार्कों सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से भी विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की।

अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वागत द्वार का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से करवाया जाए और कार्य को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में अन्य आवश्यक विकास कार्यों से संबंधित मांगे भी मेयर के समक्ष रखी। मेयर ने संबंधित अधिकारियों से इन मांगों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Share:

Comments

Leave a comment