मानेसर के एसडीएम लोकेश यादव ने गांव चंदू में किया रात्रि ठहराव, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

मानेसर के एसडीएम लोकेश यादव ने गांव चंदू में किया रात्रि ठहराव, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

हरियाणा सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन-एसडीएम लकेश

मानेसर के एसडीएम लोकेश यादव के द्वारा गांव चंदू में रात्रि ठहराव

गांव चंदू में प्रशासन ने बिताई रात, ग्रामीणों से सीधे संवाद सुनीं जनसमस्याएं

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

रात्रि प्रवास जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशासन ग्रामीणों से ले रहा सीधा फीडबैक

नशामुक्त समाज के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया गया 

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम, /01 सितंबर  2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

मानेसर के एसडीएम लोकेश यादव के द्वारा गांव चंदू में रात्रि ठहराव किया गया। गांव चंदू में प्रशासन ने रात बिताई और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जनसमस्याएं सुनीं। रात्रि प्रवास जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशासन ग्रामीणों से सीधा फीडबैक ले रहा है। नशामुक्त समाज के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया गया।

फतह सिंह उजाला फरुखनगर 01 सितंबर। आमजन की समस्याओं को उनके बीच पहुंचकर समझने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रशासन की ओर से रात्रि प्रवास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत मानेसर के एसडीएम लोकेश यादव ने गांव चंदू में रात्रि ठहराव किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने गांव की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों तथा अन्य स्थानीय विषयों पर चर्चा की। ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को समझना

एसडीएम लोकेश यादव ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब अधिकारी कार्यालयों तक सीमित रहने के बजाय आमजन के बीच जाएं। अधिकारियों को आमजन के बीच जाकर उनकी जरूरतों और समस्याओं को समझना चाहिए। गांव में रात्रि प्रवास का उद्देश्य भी यही है कि ग्रामीणों को अपनी बात रखने के लिए दूर न जाना पड़े। स्थानीय स्तर की समस्याओं को मौके पर ही संबंधित विभागों के संज्ञान में लाकर उनके समाधान की प्रक्रिया को गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन है। हरियाणा सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी है। रात्रि प्रवास जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशासन ग्रामीणों से सीधा फीडबैक प्राप्त कर रहा है। इससे विकास कार्यों और सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

गांव की जरूरतों के अनुरूप हो विकास कार्य

एसडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कहा कि गांव के विकास से जुड़े कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे गांव की प्राथमिक आवश्यकताओं की पहचान करें। ग्रामीणों को प्राथमिक आवश्यकताओं की पहचान कर प्रशासन के समक्ष रखना चाहिए, ताकि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें। अधिकारियों को प्रत्येक मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। जिन समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। अन्य मामलों को संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष भेजने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नवनीत कौर, नायब तहसीलदार प्रतीक, एक्सईएन पंचायती राज अजय शर्मा, बीडीपीओ गुरुग्राम दीपिका शर्मा, सरपंच विकास यादव एवं पंचगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment