जकार्ता एशियाड के गोल्डन बॉय मंजीत सिंह बने पुलिस उप अधीक्षक, नरवाना में खुशी की लहर

जकार्ता एशियाड के गोल्डन बॉय मंजीत सिंह बने पुलिस उप अधीक्षक, नरवाना में खुशी की लहर

जकार्ता एशियाड के गोल्डन बॉय मंजीत सिंह बने पुलिस उप अधीक्षक,

नरवाना में खुशी की लहर - छोटू राम ट्रस्ट ने दी बधाई

नरेंदर जेठी/नरवाना मंडी /05 सितंबर  2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जकार्ता एशियाई खेलों में 800 मीटर दौड़ में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले एथलीट मंजीत सिंह के खेल कोटे से पुलिस-उप अधीक्षक नियुक्त होने पर पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। यह क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। नरवाना में इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी की लहर दौड़ गई है।

चौधरी छोटू राम मेमोरियल ट्रस्ट ने दी बधाई

चौधरी छोटू राम मेमोरियल ट्रस्ट नरवाना की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से मंजीत सिंह को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित कर बधाई दी है। इस आयोजन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का विशेष बधाई संदेश डॉ. राजेंद्र श्योकंद द्वारा पढ़ा गया।

बीरेंद्र सिंह का विशेष संदेश और सम्मान

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने अपने संदेश में कहा कि जिस जुनून से तुमने ट्रैक पर देश का तिरंगा लहराया था, उसी जुनून से अब वर्दी में न्याय और सेवा की दौड़ जीतोगे। उन्होंने कहा कि तुम जैसे बेटे ही इस मिट्टी के असली हीरे हैं। ट्रस्ट की ओर से मंजीत सिंह को प्रशस्ति-पत्र, शॉल और किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटू राम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति और पारिवारिक संबंध

इस अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव जगदीश उझाना, कार्यकारिणी सदस्य किताब सिंह मोर, रामकला श्योकंद, सुदेश चोपड़ा, राजकुमार सहारण सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इस खुशी का ट्रस्ट से विशेष नाता है। नवनियुक्त पुलिस-उप अधीक्षक मंजीत सिंह के पिता रणधीर सिंह इस ट्रस्ट के संरक्षक हैं।

Share:

Comments

Leave a comment