सोनीपत में गंदे पेयजल की सप्लाई पर मेयर राजीव जैन ने किया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा

Team Atal Hind10 August 20262 min read15 viewsसोनीपत
सोनीपत में गंदे पेयजल की सप्लाई पर मेयर राजीव जैन ने किया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा

सोनीपत में लाइन पार्क क्षेत्र में गंदे पेयजल की सप्लाई मिलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम मेयर राजीव जैन ने महलाना रोड स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का अचानक दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने प्लांट में पानी की सफाई और टैंकों की वर्तमान स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पेयजल की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा बर्दाश्त : राजीवजैन

टैंकों में जमी गाद और मिट्टी हटाने के दिए निर्देश

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि बरसाती पानी के साथ टैंकों में मिट्टी और गाद जमा हो गई है, जिससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने की पूरी संभावना है। मेयर राजीव जैन ने अधिकारियों को तुरंत आदेश दिए कि टैंकों में जमी गाद और मिट्टी को जल्द से जल्द बाहर निकालकर उनकी पूरी सफाई करवाई जाए। टैंकों में जमी गाद और मिट्टी को जल्द से जल्द निकालकर सफाई करवाने के निर्देश दिए।

बंद पड़ी मोटरों को ठीक करवाने के आदेश

मेयर ने प्लांट में पानी को साफ करने वाली बंद पड़ी मोटरों को भी प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक करवाकर जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इन मोटरों के शुरू होने से पानी की शुद्धिकरण प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू रूप से चल सकेगी और शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा। बंद पड़ी मोटरों को भी प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाकर जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

नियमित निगरानी और पेयजल की गुणवत्ता पर जोर

मेयर राजीव जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल शोधन संयंत्रों की नियमित निगरानी और सफाई पूरी तरह सुनिश्चित की जाए। नागरिकों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जहां कहीं भी गंदे पानी की शिकायत मिल रही है, वहां संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करनी चाहिए और समस्या का समाधान सुनिश्चित करना चाहिए ताकि शहरवासियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share:

Comments

Leave a comment