विकसित भारत के संकल्प में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका : मीना परमार

विकसित भारत के संकल्प में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका : मीना परमार

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका-मीना परमार 

युवा अच्छी शिक्षा और कौशल के साथ अपने संस्कारों को साथ लेकर आगे बढ़े

विद्यार्थियों से मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल सही दिशा में करने का आह्वान

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

युवाओं से किया संस्कार, शिक्षा और कौशल के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार पहुंची केयर मंगलम यूनिवर्सिटी

वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष एवं हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता

फतह  सिंह उजाला/गुरुग्राम  /15 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा है कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। गुरुग्राम के केआर मंगलम विश्वविद्यालय में वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष एवं हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए उन्होंने यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सैनी ने की। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री संजय कस्वां भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

युवाओं को शिक्षा और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अच्छी शिक्षा और कौशल के साथ अपने संस्कारों को भी साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार और सही दिशा में करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने के लिए भी कहा। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं और बेटियों को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आना चाहिए।

वंदे मातरम् और देश के इतिहास की जानकारी

मीना परमार ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् देश के सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। इस गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यह गीत देशवासियों की राष्ट्रभक्ति और आजादी के जज्बे का बड़ा प्रतीक बन गया था। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें अपने देश के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज की युवा पीढ़ी के हाथ में मोबाइल एक बेहद उपयोगी साधन है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल ही उनके भविष्य को बेहतर बना सकता है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर काम कर रही है। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर दे रही है। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और स्किल इंडिया जैसे तमाम प्रयासों से युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल हासिल करने का मौका मिल रहा है। इससे युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि उन्हें केवल डिग्री तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने कौशल को भी मजबूत बनाना चाहिए।

साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी

साइबर अपराध के मुद्दे पर बात करते हुए मीना परमार ने विद्यार्थियों को सावधान किया और कहा कि किसी भी अनजान वेबसाइट, लिंक या संदेश पर बिना सोचे-समझकर क्लिक नहीं करना चाहिए। अपनी निजी जानकारी और जरूरी दस्तावेज किसी भी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट के साथ साझा करने से बचना चाहिए। यदि मोबाइल का इस्तेमाल पढ़ाई और उपयोगी जानकारी हासिल करने के लिए किया जाए, तो यह भविष्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है। महिला सुरक्षा के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बेटियों को किसी भी तरह की घटना होने पर डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। वे अपने नजदीकी पुलिस थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। कार्यस्थल पर किसी महिला के साथ कोई परेशानी होने पर वह संस्थान की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी यानी आईसीसी में अपनी शिकायत दे सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी आह्वान किया कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

इस अवसर पर आयोजित भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचार, बेहतरीन अभिव्यक्ति और अपनी नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में संचेतना सोसाइटी की फैकल्टी मेंटर डॉ. योगिता यशवीर राघव, गुरुग्राम जिला एबीवीपी के कार्यक्रम समन्वयक मयंक चौहान, अध्यक्ष साक्षी योगी, उपाध्यक्ष प्रथम शर्मा सहित अन्य कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment