मेरठ में 18 अगस्त को लगेगा मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव, कोविड कर्मियों के समायोजन के लिए 22 अगस्त तक मांगे गए आवेदन

मेरठ में 18 अगस्त को लगेगा मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव, कोविड कर्मियों के समायोजन के लिए 22 अगस्त तक मांगे गए आवेदन

मेरठ मंडल में पशुपालन विभाग द्वारा 18 अगस्त 2026 को अटल सभागार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय-मेरठ में 'मण्डल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव एवं कुक्कुट निवेश सम्मेलन' का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार की कुक्कुट विकास नीति-2022 के तहत पोल्ट्री फार्मर्स और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सफल पोल्ट्री उद्यमी, कुक्कुट आहार से संबंधित कंपनियां, पोल्ट्री विशेषज्ञ और पशुपालन निदेशालय लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

मण्डल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव की मुख्य बातें और जानकारियां

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अपर निदेशक ग्रेड 2 पशुपालन विभाग मेरठ मंडल मेरठ डॉ. मानव ने बताया कि यह सम्मेलन 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे शुरू होगा। स्थानीय किसानों, युवाओं और उद्यमियों को अण्डा उत्पादन, ब्रायलर उत्पादन, कुक्कुट आहार उत्पादन, अण्डा व मीट में प्रोटीन की उपलब्धता एवं मनुष्य के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कमर्शियल लेयर फार्म योजना और सब्सिडी

पशुपालन विभाग द्वारा उ०प्र० कुक्कुट विकास नीति-2022 के अन्तर्गत पोल्ट्री फार्मर के लिए कमर्शियल लेयर फार्म योजना चलाई जा रही है। इस योजना में 10 हजार लेयर पक्षी से लेकर 90 हजार लेयर पक्षी तक पाले जा सकते हैं। योजना की लागत रू० 99.53 लाख से शुरू होकर रू० 734.55 लाख तक है। पशुपालन विभाग द्वारा 05 वर्षों तक 7 प्रतिशत अथवा बैंक द्वारा निर्धारित दर पर ब्याज की प्रतिपूर्ति के रूप में रू० 14.61 लाख से लेकर रू० 107.96 लाख तक की धनराशि सब्सिडी के रूप में दी जा रही है।

बैकयार्ड पोल्ट्री योजना और निःशुल्क सहायता

इसके अतिरिक्त पशुपालन विभाग उ०प्र० द्वारा बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद के 200 निर्बल वर्ग के लाभार्थियों (महिला/पुरुष) को 50 चूजे निःशुल्क दिए जा रहे हैं। लाभार्थियों को पालने हेतु निःशुल्क कुक्कुट आहार भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही 425 रू० प्रति लाभार्थी को रख-रखाव हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से उनके खाते में पशुपालन विभाग द्वारा भुगतान किया जाता है।

कुक्कुट निवेश सम्मेलन में एमओयू और ऋण सुविधा

निदेशालय, पशुपालन विभाग, उ०प्र० लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कुक्कुट निवेश सम्मेलन में पोल्ट्री फार्मर्स को प्रोत्साहित करते हुए योजनाओं का लाभ दिए जाने के संबंध में अवगत कराया जाएगा। मौके पर ही विभाग, बैंक और उद्यमियों के साथ एमओयू (MOU) कराया जाएगा। कुक्कुट निवेश सम्मेलन में करोड़ों रुपये के एमओयू कराए जाने की संभावना है। इस संबंध में विभिन्न वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा वित्त पोषण के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी एवं सुगम ऋण सुविधा के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

मेरठ मंडल में अंडा उत्पादन में भारी वृद्धि

वर्तमान में पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही कुक्कुट विकास नीति-2022 मेरठ मंडल में काफी सफल साबित हुई है। वर्ष 2017 में मेरठ मंडल में कुल 10.05 करोड़ अंडा उत्पादन हो रहा था, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 86.09 करोड़ हो गया है। इससे अंडों के उत्पादन में लगभग 756.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जिससे प्रदेश को करोड़ों रुपये का लाभांश प्राप्त हुआ है एवं अन्य प्रदेशों पर निर्भरता में कमी हुई है।

कोविड कर्मियों के समायोजन के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण, उ०प्र० शासन के पत्र दिनांक 12 अगस्त 2026 के अनुपालन में कोविड महामारी के दौरान कोविड-19, ई०सी०आर०पी०-1 के अन्तर्गत जनपद मेरठ में कार्यरत अस्थायी, अल्पकालिक, संविदा और आउटसोर्स मानव संसाधन जिनके द्वारा कोविड काल में न्यूनतम 03 माह (90 दिन) कार्य किया हो, उनके कार्यों के सत्यापन की पुष्टि के उपरान्त राज्य स्तर से आगामी आदेशों के अनुरूप समायोजन किया जाना प्रस्तावित है। कोविड महामारी के दौरान पूर्व में कार्यरत कर्मी अपना आवेदन दिनांक 22 अगस्त 2026 को सायं 05:00 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ के कक्ष संख्या-208 में जमा कराएं। आवेदकों को अपना अनुभव प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ जमा कराने होंगे। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment