व्यापार जगत भी तकनीकी बदलावों सहित भविष्य के लिए तैयार हो: एमएलए मुकेश शर्मा

व्यापार जगत भी तकनीकी बदलावों सहित भविष्य के लिए तैयार हो -एमएलए मुकेश
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रभावी प्रतिस्पर्धी
बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम
मुकेश शर्मा ने कहा कि पारंपरिक व्यापारिक अनुभव हमारी ताकत
ए आई समिट में पहुंच एम एल ए मुकेश शर्मा ने व्यापारियों से किया संवाद
गुरुग्राम को आधुनिक, सक्षम, व्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाया जा सकता है
फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम / 8 सितंबर2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
गुड़गांव व्यापार मंडल द्वारा द ग्रैंड ताज बैंक्वेट एंड कन्वेंशन में एक AI Summit का आयोजन किया गया। इस समिट में शामिल होकर एमएलए मुकेश शर्मा ने व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया। इस कार्यक्रम में व्यापार जगत को नई तकनीक से जोड़ने और गुरुग्राम के विकास में व्यापारियों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में गुड़गांव व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान पार्षद आशीष गुप्ता, सुभाष चंद सिंगला, डीटीपी आर.एस. बाठ सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे।
ट्रेडिशनल बिजनेस से AI-Powered Business की ओर बढ़ने का आह्वान
एमएलए मुकेश शर्मा ने व्यापार जगत के साथियों से बदलते समय के साथ आधुनिक तकनीक को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापारियों से ट्रेडिशनल बिजनेस से AI-Powered Business की ओर बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक तकनीक नहीं है। यह व्यापार को अधिक तेज, स्मार्ट, प्रभावी और प्रतिस्पर्धी बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से व्यापार में सहायता
उन्होंने कहा कि AI के प्रभावी उपयोग से ग्राहक सेवाओं में सुधार किया जा सकता है। इससे मार्केटिंग को बेहतर बनाने, डेटा का विश्लेषण करने, बिक्री बढ़ाने और व्यवसाय के विस्तार में महत्वपूर्ण सहायता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में व्यापार जगत को भी तकनीकी बदलावों के साथ कदमताल करना होगा। व्यापारियों को भविष्य के लिए तैयार रहना होगा। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि पारंपरिक व्यापारिक अनुभव हमारी ताकत है। आधुनिक तकनीक हमारी भविष्य की आवश्यकता है। इन दोनों का समन्वय करके ही व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने व्यापारियों से AI और डिजिटल तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने अपने व्यवसाय को आधुनिक एवं तकनीक-सक्षम बनाने की भी बात कही।
गुरुग्राम के विकास कार्यों में व्यापारियों की सहभागिता
इस अवसर पर विधायक ने गुरुग्राम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने विशेष रूप से सदर बाजार को और बेहतर, व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों से सदर बाजार के विकास में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने गुरुग्राम के विकास के सफर में सरकार के साथ मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक विकसित गुरुग्राम का सपना केवल सरकारी प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता है। इसके लिए सरकार, व्यापार जगत और समाज सभी की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। आपसी सहयोग और संवाद के माध्यम से ही गुरुग्राम को एक आधुनिक, सक्षम, व्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाया जा सकता है।