गुरुग्राम में एमएलए मुकेश शर्मा ने टावर ऑफ जस्टिस में किया बार लाइब्रेरी का उद्घाटन

गुरुग्राम के एमएलए मुकेश शर्मा ने मंगलवार को टावर ऑफ जस्टिस, जिला न्यायालय, गुरुग्राम में ‘ए.पी.जे. अब्दुल कलाम बार लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह बार लाइब्रेरी जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं के लिए अध्ययन, शोध एवं न्यायिक ज्ञान के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। इस अवसर पर फतह सिंह उजाला गुरुग्राम ने यह जानकारी दी है।
ए.पी.जे. अब्दुल कलाम बार लाइब्रेरी का उद्देश्य
मुकेश शर्मा ने कहा कि ज्ञान और न्याय के क्षेत्र में समर्पित यह पहल अधिवक्ताओं को बेहतर अध्ययन एवं शोध का वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होगी। भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम से समर्पित यह पुस्तकालय ज्ञान, कर्तव्य और न्याय के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत न्याय व्यवस्था के लिए अधिवक्ताओं को बेहतर अध्ययन संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। यह बार लाइब्रेरी न्यायिक क्षेत्र से जुड़े अधिवक्ता साथियों के लिए उपयोगी साबित होगी और उन्हें निरंतर अध्ययन, शोध एवं अपने ज्ञान को समृद्ध करने का अवसर प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार का आभार
एमएलए मुकेश शर्मा ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग एवं सकारात्मक प्रयासों से न्यायिक क्षेत्र से जुड़े अधिवक्ताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा, जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, सचिव राहुल धनखड़, राहुल सांगवान (वाइस प्रेसिडेंट) और पवन राघव (ज्वाइंट सेक्रेटरी) सहित जिला बार एसोसिएशन के अनेक सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
अधिवक्ताओं द्वारा आभार और शुभकामनाएं
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने बार लाइब्रेरी की स्थापना एवं इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए विधायक श्री मुकेश शर्मा जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल अधिवक्ताओं के लिए अध्ययन एवं शोध की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एमएलए मुकेश शर्मा ने सभी अधिवक्ता साथियों को ‘ए.पी.जे. अब्दुल कलाम बार लाइब्रेरी’ की स्थापना एवं इस महत्वपूर्ण शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।