गुरुग्राम में एमएलए मुकेश शर्मा ने पंपिंग स्टेशन और सीवरेज प्रोजेक्ट का किया स्थलीय निरीक्षण

गुरुग्राम में एमएलए मुकेश शर्मा ने पंपिंग स्टेशन और सीवरेज प्रोजेक्ट का किया स्थलीय निरीक्षण

एमएलए मुकेश ने पंपिंग स्टेशन/सीवरेज प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण किया

सीवरेज से जुड़ी पुरानी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण 

सूर्या विहार में 650 MLD मेन पंपिंग स्टेशन एवं अशोक विहार सीवर साइट पहुंचे

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

परियोजना की प्रगति, तकनीकी कार्यों एवं निर्माण  स्थिति की जानकारी ली

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम 7 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

गुरुग्राम के  एमएलए मुकेश शर्मा  ने सोमवार को सूर्य विहार, वार्ड-32 में निर्माणाधीन लगभग 650 MLD क्षमता के मेन पंपिंग स्टेशन/सीवरेज प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। क्षेत्र में जलभराव एवं सीवरेज से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री मुकेश शर्मा जी ने मौके पर मौजूद GMDA अधिकारियों सहित XEN, SDO, JE एवं संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, तकनीकी कार्यों एवं निर्माण की वर्तमान स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। 

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना के निर्माण कार्य को पूरी गंभीरता एवं गति के साथ आगे बढ़ाते हुए हर हाल में समय पर पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव एवं सीवरेज की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।यह परियोजना सूर्य विहार सहित गुरुग्राम के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में बारिश के पानी की निकासी एवं सीवरेज व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परियोजना के पूर्ण होने से आने वाले समय में जलभराव की समस्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

एमएलए मुकेश शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम में जलनिकासी और सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चल रही विकास परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि कार्य केवल समय पर पूरा ही न हो, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी सुनिश्चित हो।

कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूरा करें 

इसके साथ ही मुकेश शर्मा  ने अशोक विहार-3 एक्सटेंशन में चल रहे सीवर कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवर लाइन से जुड़े कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुचारु सीवरेज सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एमएलए मुकेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का स्थायी समाधान और गुरुग्राम का सुनियोजित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों की निरंतर निगरानी करते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का कार्य लगातार जारी है।

Share:

Comments

Leave a comment