एक देश, एक चुनाव से मजबूत होगा लोकतंत्र और विकास की गति : एमएलए मुकेश शर्मा

एक देश, एक चुनाव’ से मजबूत होगा लोकतंत्र और विकास की गति : एमएलए मुकेश
लोकतांत्रिक मजबूती की दिशा में ‘एक देश, एक चुनाव’ पर व्यापक चर्चा आवश्यक
प्रबुद्धजनों के विचार सुनना और उनके साथ संवाद करना सुखद अनुभव रहा
संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते
फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम/ 12 सितम्बर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
गुरुग्राम में आयोजित शिक्षक समागम के दौरान एमएलए मुकेश शर्मा ने 'एक देश, एक चुनाव' विषय पर शिक्षकों एवं उपस्थितजनों के साथ सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने, विकास की गति को बनाए रखने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में 'एक देश, एक चुनाव' के महत्व पर अपने विचार रखे।
लोकतांत्रिक मजबूती के लिए व्यापक चर्चा आवश्यक
एमएलए मुकेश शर्मा ने कहा कि 'एक देश, एक चुनाव' देश के लोकतांत्रिक भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय पर शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों के विचार सुनना और उनके साथ संवाद करना सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा देश के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि देश में चुनावी प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने, विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में 'एक देश, एक चुनाव' पर व्यापक चर्चा आवश्यक है। शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों की सहभागिता इस विषय को समझने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।
शिक्षक समागम में प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति
शिक्षक समागम में हरियाणा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, पैरालिंपिक पदक विजेता एवं पद्मश्री दीपा मलिक, GAV स्कूल चेयरमैन प्रदीप कौशिक सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान 'एक देश, एक चुनाव' के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। शिक्षकों एवं उपस्थितजनों ने विषय से जुड़े विचार साझा किए। समागम में लोकतांत्रिक मूल्यों, देश के विकास और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सार्थक चर्चा देखने को मिली।