मोरना में भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, छात्र और गणमान्य लोग रहे मौजूद

मोरना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों सहित महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना के छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया है।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ
मोरना में शुकतीर्थ मार्ग पर स्थित एम एस एस के डी डिग्री कॉलेज के सामने से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने कहा है कि हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है। तिरंगा हमारी राष्ट्र भावना को जागृत करता है। राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हमें राष्ट्र सेवा में जुटना चाहिए।
युवा नेताओं और गणमान्य लोगों की सहभागिता
युवा भाजपा नेता अमित राठी ने कहा है कि तिरंगा हमारी आजादी की शान है और अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान देकर इस तिरंगे की रक्षा की है। कार्यक्रम में जोगेंद्र गुर्जर, राजकुमार शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अरुणपाल, वरुण सहरावत, प्रधानाचार्य फूलचंद, योगेश गुर्जर, प्रधान प्रीतम सिंह, नरदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह, तारा सिंह, रवि आर्य, शशांक त्यागी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुषमा ठाकुर, अनुज पहलवान, मेहताब गुर्जर आदि ने भाग लिया है।