मोरना में स्वतंत्रता दिवस पर खिलाड़ी सम्मानित और नाबालिग किशोरी को बहलाकर ले जाने पर मुकदमा दर्ज

मोरना में स्वतंत्रता दिवस पर खिलाड़ी सम्मानित और नाबालिग किशोरी को बहलाकर ले जाने पर मुकदमा दर्ज

मोरना के भोकरहेड़ी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। चेयरपर्सन सरला देवी वामन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के बाद गणमान्य लोगों ने देश की आज़ादी के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान कस्बे का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों का सम्मान और स्वतंत्रता दिवस समारोह

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार सहरावत और सचिन कुमार वामन ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारियों के बलिदान ने हमे ब्रिटिश राज से मुक्ति दिलाई है। आज हमारा देश प्रत्येक क्षेत्र में तरक़्क़ी के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज देश विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जनसहयोग से ही देश का निरंतर विकास होता है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस विशेष कार्यक्रम में कस्बे के कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। चीन में आयोजित U-18 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी कार्तिक सहरावत को सम्मानित किया गया। नेपाल देश में आयोजित इंटरनेशनल यूथ स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में 800 मीटर दौड़ में हर्ष स्वामी पुत्र बिजेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। अक्षय कुमार पुत्र राजपाल ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले कस्बा निवासी जिम संचालक शिव कुमार को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व लिपिक प्रेम सिंह, भाजपा नेता चौधरी बृजवीर सिंह, रालोद नगर अध्यक्ष ललित सहरात, कंवरपाल सिंह, सपा नगर अध्यक्ष काजी मो. अफजल, सभासद मुस्तकीम अब्बासी, संजीव कश्यप, कंवरपाल नेता प्रवीण कुमार, देवेन्द्र सिंह, संजीव शील, मरगूब मलिक, मुकेश, सुभाषचंद, मजनू और अभिषेक वत्स आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

मोरना क्षेत्र में रिश्तेदारी में गई नाबालिग युवती को बहका-फुसलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नामजद आरोपी सहित दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी की तलाश भी शुरू कर दी है।

थाना भोपा क्षेत्र के गांव युसुफपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को गांव निवासी युवक जीशान ने अपने प्रेम जाल में फंसा रखा है। आरोपी की हरकतों से तंग आकर और सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने अपनी पुत्री को भोकरहेड़ी के मोहल्ला नई बस्ती में स्थित अपने बहनोई शौकीन के घर भेज दिया था।

आरोप है कि बीते गुरुवार की रात करीब दो बजे जीशान अपने दो अज्ञात साथियों के साथ शौकीन के घर पहुंचा। आरोपी वहां से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ जबरन ले गया। परिजनो ने किशोरी और आरोपी जीशान की काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कहीं कोई पता नहीं चल सका। शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाया कि किशोरी को भगाकर ले जाने में आरोपी के परिजन भी पूरी तरह शामिल हैं। शनिवार को शिकायतकर्ता ने थाना भोपा पहुंचकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

Comments

Leave a comment