मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर किसान ने लगाया शिवभक्तों के लिए सेवा शिविर, कांवड़ियों को कराया जलपान

मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर किसान ने लगाया शिवभक्तों के लिए सेवा शिविर, कांवड़ियों को कराया जलपान

मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर शिवभक्तों की सेवा के लिए एक किसान द्वारा विशेष सेवा शिविर लगाया गया है। इस शिविर में शुकतीर्थ से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभोलों को जलपान कराया जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों को जलपान सहित अन्य सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान की गईं।

मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर शिविर का आयोजन

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

शिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालु शुकतीर्थ से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर यह शिविर लगाया गया है। शिविर के संचालक चौधरी बृजवीर सिंह राठी ने इस बात की जानकारी दी है।

हजारों शिवभक्तों को मिला जलपान

सोमवार दोपहर तक शिविर के माध्यम से हजारों शिवभोलों को जलपान आदि की सेवा प्रदान की गयी। शुकतीर्थ से गंगाजल लेकर कांवड़िये मुज़फ्फरनगर, संभलहेड़ा, ककराला, वजीराबाद, भोकरहेड़ी और भोपा सहित आसपास के क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment