मोरना में ई-रिक्शा चालक को जान से मारने की धमकी और किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला आया सामने, थाने में तहरीर दी गई

Team Atal Hind11 August 20262 min read0 viewsक्राइम
मोरना में ई-रिक्शा चालक को जान से मारने की धमकी और किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला आया सामने, थाने में तहरीर दी गई

मोरना क्षेत्र में दो अलग-अलग आपराधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें एक मामले में ई-रिक्शा चालक को जान से मारने की धमकी दी गई है तो दूसरे मामले में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़ित पक्षों ने पुलिस थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

रिक्शा चालक को दी गई धमकी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू निवासी राधेश्याम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसी मार्ग पर गैर संप्रदाय के कुछ अन्य लोग भी ई-रिक्शा चलाते हैं जो अक्सर सवारियां भरने को लेकर उसे धमकियां देते रहते हैं। बीते शनिवार की शाम जब राधेश्याम अपनी ई-रिक्शा में सवारियां भर चुका था, तब गैर संप्रदाय का एक ई-रिक्शा चालक वहां आया और सवारियां उतारकर अपनी ई-रिक्शा में बिठाने लगा।

विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौच की और जातिगत टिप्पणी करते हुए रास्ते में मिलने पर हत्या कर लाश को नहर में बहा देने की धमकी दी। पीड़ित राधेश्याम दिल की बीमारी से ग्रसित है जिसके कारण वह आरोपी से डर गया और चुप हो गया। पीड़ित ने भोपा थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

मोरना के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर पहुंचकर बताया कि सोमवार की सुबह जब वह किसी काम से बाहर गई थी, तब गांव का ही एक युवक घर में घुस आया। अनुपस्थिति का फायदा उठाकर युवक ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया।

विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जब महिला घर वापस लौटी तो पुत्री ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस इस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Share:

Comments

Leave a comment