मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में उप सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक

www.atalhind.com30 April 20261 min read0 viewsराजस्थान
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में उप सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव ने जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की समीक्षा के दिए निर्देश

जयपुर/30 अप्रैल/अटल हिन्द ब्यूरो

मुख्य सचिव  वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को शासन सचिवालय में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सचिवालय में पदस्थापित उप सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बैठक में मुख्य सचिव ने उप सचिवों के विभागों में हो रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने सभी उप सचिवों को जमीनी स्तर पर हो रहे प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के तकनीकी संसंधानों का अधिक से अधिक सदुपयोग करें जिससे राज्य सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना सुनिश्चित हो।
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि उप सचिव अपने विभागों की राजकाज पर लम्बित फ़ाइलो का शीघ्र निस्तारण करें और नीति सुधार के क्षेत्र में कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कार्मिक विभाग की शासन सचिव श्रीमती अर्चना सिंह, कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ धीरज कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के उप सचिव उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment