भारी बारिश में मुजफ्फरनगर के SSP संजय कुमार वर्मा ने खुद संभाली यातायात व्यवस्था, जल निकासी के दिए निर्देश

भारी बारिश में मुजफ्फरनगर के SSP संजय कुमार वर्मा ने खुद संभाली यातायात व्यवस्था, जल निकासी के दिए निर्देश

सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान भारी बारिश के बीच मुजफ्फरनगर में एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। बारिश और जलभराव के बीच जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री संजय कुमार वर्मा ने खुद कमान संभालते हुए सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पानी में उतरकर कराया ट्रैफिक मैनेजमेंट

एसएसपी ने पानी में उतरकर कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन हेतु ट्रैफिक मैनेजमेंट कराया। उन्होंने प्रशासन के सहयोग से जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराई।

पीए सिस्टम से की गई अपील

निरीक्षण के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम के माध्यम से कांवड़ियों से लगातार अपील की कि वे निर्धारित मार्गों से ही अपने गंतव्य की ओर सकुशल प्रस्थान करें। भारी बारिश के बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, ताकि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Share:

Comments

Leave a comment