अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव, गूंजे बधाई गीत

अलीगढ़ महानगर स्थित भव्य श्री वार्ष्णेय मंदिर में मंगलवार को नंदोत्सव की धूम रही। सांयकाल हुए कार्यक्रम के लिए श्री वार्ष्णेय मंदिर को नंदगांव का स्वरूप प्रदान किया गया। नंद बाबा के यहां कान्हा के जन्मदिन पर यशोदा मैया ने खूब उपहार लुटाए तो सखियों ने भी खूब बधाई गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
श्री वार्ष्णेय मंदिर के प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार नंद बाबा बने अनिल वार्ष्णेय सासनी वाले और यशोदा बनी विजय लक्ष्मी वार्ष्णेय, रोहिणी बनी सपना वार्ष्णेय, अंकुर वार्ष्णेय, दिव्यम वार्ष्णेय, खुशी वार्ष्णेय, अवनी वार्ष्णेय, श्रीनिका वार्ष्णेय ने मोतियों की माला और लड्डू लुटाए। तो वहीं मंदिर व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप वालों ने भी इस खुशी में हाथी घोड़ा पालकी आदि उपहार लुटाए। समाजसेवी सत्यप्रकाश वार्ष्णेय, अशोक कुमार वार्ष्णेय, विनोद कुमार वार्ष्णेय, सुनील कुमार वार्ष्णेय, राहुल स्क्रेप ने सभी अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया।
तनिष्क वार्ष्णेय बने कन्हैया जी एवं बलराम बने वैंकटेश वार्ष्णेय ने सभी भक्तो को दर्शन देकर मन मोहा। मन्दिर महंत पंडित मनोज मिश्रा ने बधाई गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर चली भजन संध्या मे आचार्य राघव जी महाराज एवं आचार्य गौरव जी के भजनों पर भक्त झूमते रहे। जमकर नृत्य हुआ।
गिरधर वार्ष्णेय और पूर्व मेयर शकुंतला भारती, सीमा टाफी, लक्ष्मी वार्ष्णेय के बधाई गीत, कान्हा की सुन के मैं आई यशोदा मैया दे दो बधाई और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आदि बधाई गीतों से श्री वार्ष्णेय मंदिर परिसर देर रात्रि तक गुंजायमान होता रहा।
इस अवसर पर श्री राधे श्याम गुप्ता स्क्रैप, धीरेन्द्र गुप्ता फोटो, दिनेश चंद्र भट्टे वाले, गुलाब चंद्र सुपारी वाले, भुवनेश वार्ष्णेय, मेयर प्रशांत सिंघल, शहर विधायक मुक्ता राज़ा, मधुलिका राघव, एल डी वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय, आशुतोष वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय, शुभा कौशिक, सुभाष लिटिल, नीरजा लिटिल, बृजेश कंटक, देवेंद्र ठेकेदार, सुधीर वार्ष्णेय एडवोकेट, पूर्व पार्षद अलका गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय बंटी, राजू गनपत, राहुल स्क्रेप, नीरू गुप्ता स्क्रेप, पारस गुप्ता, अनुपम सज्जू, नीलियम वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय एडवोकेट, घनेन्द्र वार्ष्णेय, आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट, शैल वार्ष्णेय, गौरव एल्ड्राप, संतोष वार्ष्णेय डिब्बे वाले, कल्पना वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय ऑटोपार्ट्स, वंदना वार्ष्णेय, लव गुप्ता, दामिनी वार्ष्णेय, सुनील मित्तल, गिरधर गुप्ता, लक्ष्मी वार्ष्णेय, देवेंद्र वार्ष्णेय भोला, दुर्गेश वार्ष्णेय, ख्यालीराम वार्ष्णेय, उमेश सरकोंडा, पूनम सरकोंडा, अनूप गुप्ता, डॉ सुनील कुमार वार्ष्णेय, कमल गुप्ता बाबा, अंकित वार्ष्णेय, दीपांशु वार्ष्णेय, अनुज मास्टर साउंड, तन्मय वार्ष्णेय, निखिल वार्ष्णेय, श्याम जी कपड़े वाले, गिरीश गुप्ता, नीटू शर्मा, निखिल वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।