चंडीगढ ,23मई(अटल हिन्द ब्यूरो ):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर खुलकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस पूरे देश से राम के नाम को हटाना चाहती है। दलित, पिछड़ों और ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है, लेकिन जब तक मोदी है तब तक ऐसा नहीं होने दूंगा।
नरेंद्र मोदी ने महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को सम्बोधित किया लेकिन उन्होंने हरियाणा की बीजेपी सरकार के कार्यों के बारे में ना तो कुछ कहा और ना ही हरियाणा बीजेपी के नाम पर वोट मांगे ? आखिर क्यों नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की पूर्व बीजेपी सरकार मनोहर लाल खटटर ,और अब नायब सैनी सरकार की अनदेखी कर अपनी ही पार्टी की दस साल से चल रही सरकार की कार्य प्रणाली को दरकिनार कर यह साबित कर दिया की मनोहर लाल खटटर सरकार हरियाणा की जनता के बीच सबसे नाकारा सरकार साबित हुई है।Narendra Modi forgot his own party’s Haryana BJP government and said about his relations with Haryana, Bansi Lal was my good friend.
वरना नरेंद्र मोदी को विरोधी पार्टी के नेता और स्वर्गीय बंसी लाल के नाम से वोट क्यों मांगने पड़ते। इसके साथ ही पीएम ने भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल का नाम लेकर उनके समर्थकों को भी साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमने चौधरी बंसीलाल के साथ मिलकर सरकार चलाई। वो हरियाणा के विकास के लिए कटिबद्ध थे।बंसीलाल से मेरी बहुत निकटता थी। उनके पास अनुभव की इतनी बातें हुआ करती थी कि कभी-कभी रात 1-1 बजे तक बातें करते थे। वो मुझे बहुत प्यार करते थे।ormer BJP government of Haryana, Manohar Lal Khattar,
सब महापुरुषों से प्रेरणा लेकर ये मेरी गारंटी है कि हरियाणा का विकास नहीं रूकने देंगे। गौरतलब है की पूर्व मनोहर लाल खटटर सरकार ने नरेंद्र मोदी को किसान आंदोलन ,जाट आंदोलन ,कोरोना काल में इतना सहयोग दिया था की मनोहर लाल ने निःहथे किसानों ,जाटों ,सैनियो ,और कोरोना काल में हरियाणा की आम जनता का खूब उत्पीड़न किया ,यहाँ तक की लाठियां और गोलियां तक चलवाई उसके बावजूद नरेंद्र मोदी ने अपनी ही पार्टी की सरकार को अनदेखा कर हरियाणा से अपना नाता जोड़ दिया और कहा की वे यहाँ गली गली में घूमे है लेकिन क्यों और कब हरियाणा की गलियों में घूमे यह नहीं बताया ,
खैर जो भी हो नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जनता को यह जरूर बता दिया की हरियाणा में हमारी पार्टी की सत्ताधारी सरकार जान हितेषी नहीं रही वरना वो जरूर मनोहर और नायब सरकार के कार्यों का उल्लेख जरूर करते जिससे वे बचते रहे और बंसी लाल का नाम लेकर जनता को बताना पड़ा की उनके हरियाणा से अच्छे रिश्ते रहे है.,
रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय राज्यमंत्री व गुरुग्राम से बीजेपी कैंडिडेट राव इंद्रजीत सिंह, बीजेपी कैंडिडेट चौधरी धर्मबीर सिंह, कुलदीप बिश्नोई, कृषि मंत्री जेपी दलाल, पूर्व सांसद सुधा यादव के अलावा अन्य सीनियर नेता मौजूद रहे।
पीएम मोदी की हरियाणा में यह तीसरी रैली थी। इससे पहले वह अंबाला और सोनीपत में रैली कर पार्टी कैंडिडेट्स के लिए वोट देने की अपील कर चुके हैं।
मोदी बोले- मैं भी हरियाणा वाला हूं
उन्होंने कहा कि पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर ज्यादा से ज्यादा मतदान कराना है। मेरा एक पर्सनल काम है। मैं भी तो हरियाणा वाला हूं। पहले तो मैं यहां गांव-गांव जाता था। हर इलाके में गया हूं। हजारों परिवारों में गया हूं। अब समय नहीं की जा पाऊं। एक मदद चाहिए आपकी। एक काम करना। यहां से जाने के बाद ज्यादा ज्यादा परिवारों में जाना और हर परिवार के लोगों को कहना मोदी जी आए थे और मोदी ने आपको राम-राम कहा है। मेरा राम-राम पहुंचा तो मेरी तसल्ली हो जाएगी।
बाक्स
पीएम ने कहा कि दुनिया की सब ताकतों को जी-20 में बाजरा खिलाया और उन्हें कहा कि ये सुपर फूड है। वाइट हाउस में उस दिन काफी लोगों को खाने पर बुलाया था और उन्होंने सबको बाजरा खिलाया। इससे क्या मोदी का प्रचार हुआ क्या। इससे प्रचार हुआ हरियाणा का और हरियाणा के किसानों और हरियाणा के बाजरे का हुआ।
हमारी सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही: पीएम
उन्होंने कहा कि आपके हर सपने पूरे होंगे। क्योंकि आपका सपना ये मोदी का संकल्प है। साथियों कांग्रेस के विश्वासघात का भुक्तभोगी तो हरियाणा का किसान भी रहा है। यहां उन्होंने किसानों के लिए सिंचाई के पानी तक का इंतजाम नहीं किया। हम नहरों को जोड़कर यहां तक पानी पहुंचा रहे हैं। हमारी सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। यहां बाजरे की खेती है, जो बाजरा पैदा करता है, यहां जब भी आया तो बाजरे की खिचड़ी भी बहुत खाई। मजा जब है जब आधी खिचड़ी और आधा घी हो।
जवानों का भाग्य बदलने वाला है: पीएम
पीएम ने कहा कि बीते 10 सालों में हमने कांग्रेस के पाप धोने में बहुत मेहनत की है। आज हरियाणा में आधुनिक हाईवे और एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। अब ना दिल्ली दूर और ना चंडीगढ़ दूर है। नारनौल वाले अब सुबह चंडीगढ़ से निकलते और शाम को वापस घर आ जाते हैं। गुरुग्राम वालों का तो जीवन ही द्वारका एक्सप्रेस वे ने बदल दिया है।मैं गुरुग्राम के युवाओं से भी कहना चाहता हूं। अगले पांच साल देश में एक बड़ी क्रांति का समय आने वाला है। नौजवानों का भाग्य बदलने वाला है।
कांग्रेस की लूट:
उन्होंने कहा कि मोदी ने जब ओआरओपी लगाया तब सवा लाख करोड़ रुपए लगा। अब मुझे कोई बताए कहां 500 करोड़ और कहां सवा लाख करोड़ रुपए हैं। ये पूर्व सैनिकों के परिवारों के खातों में जमा हो चुका है। जब सैनिकों का मान रखने का जज्बा होता है तो काम भी उसी जज्बे से होता है। हमारे हरियाणा को भी लूटने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मैंने तो अपनी आंखों से देखा है कांग्रेस के समय में क्या हाल होता था। जो मुख्यमंत्री होता था वो अपने जिले के बाहर नहीं देखता था। नौकरी दिलवाने के नाम ये लोग जमीन बिकवाते थे।
कांग्रेस तिरंगे का भी अपमान करती है: PM
उन्होंने कहा कि साथियों कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है। 370 के नाम पर कश्मीर को देश से अलग किसने रखा। 70 साल तक कश्मीर में तिरंगा किसने नहीं फहराने दिया। आज ये लोग कह रहें कि सत्ता में आए तो फिर से 370 वापस लाएंगे। क्या हम कश्मीर के हुए बलिदानों को बेकार जाने देंगे क्या। कांग्रेस के मंसूबों को हरियाणा क्या कामयाब होने देगा क्या।
कांग्रेस चाहती है कि हरियाणा के लोग राम लला के दर्शन ना कर पाएं: मोदी
पीएम ने कहा कि ये चुनावी भाषण नहीं है ये मोदी की गारंटी है। साथियों अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए इंडी गठबंधन वाले कुछ भी कर सकते हैं। हमारे यहां हरियाणा में हर कोई दिन में 200-400 बार राम-राम बोलता है। हर 10 कदम पर राम-राम बोलेगा। राम राम के बगैर कोई काम होता है क्या, लेकिन कांग्रेस का बस चले तो हरियाणा में राम का नाम लेने वालों को गिरफ्तार कर लें।Narendra Modi addressed an election rally
मोदी झुकाए नहीं झुकता है: पीएम
पीएम ने कहा कि हरियाणा के घी मक्खन का जोर आज पुरी दुनिया देख रही है। सारी भारत विरोधी ताकते लगी रहती हैं, लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है। अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है। हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। इसके लिए जरूरी फिर एक बार-फिर एक बार-फिर एक बार।ये चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का है। आप प्रधानमंत्री ही नहीं, देश का भविष्य चुनेंगे। एक और आपका जांचा परखा सेवक मोदी है। दूसरी और कोई अता पता ही नहीं है।
Advertisement