नारनौल में उत्साह के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बाजारों और मोडावाला मंदिर में रही भारी भीड़

नारनौल में उत्साह के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बाजारों और मोडावाला मंदिर में रही भारी भीड़

नारनौल में रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया है। सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की है। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा का संकल्प लिया है। पर्व को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा है।

बाजारों और दुकानों पर दिखी भारी चहल-पहल

रक्षाबंधन के चलते मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ रही है। लोगों ने भाइयों और बहनों के लिए विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की जमकर खरीदारी की है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई दुकानदारों ने दुकानों के बाहर अस्थायी टेंट लगाकर अतिरिक्त व्यवस्था की है। प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड और मुख्य मार्गों पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी है। बहनें भाइयों के घर पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में निकलीं, जिससे कई स्थानों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

रोडवेज बसों में रही मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

सरकार की ओर से महिलाओं और उनके 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा का असर भी दिखाई दिया है। रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही और अधिकांश बसें क्षमता से अधिक यात्रियों के साथ संचालित हुईं हैं। निजी बसों में भी यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली है। बस स्टैंड पर दिनभर महिलाओं और बच्चों की आवाजाही बनी रही है।

मोडावाला मंदिर में लगा पारंपरिक मेला

रक्षाबंधन और सावन के अंतिम दिन शहर के प्रसिद्ध मोडावाला मंदिर में पारंपरिक मेले का आयोजन हुआ है। मेले में महेंद्रगढ़ शहर के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ कुश्ती दंगल का भी आयोजन हुआ है। बच्चों के लिए लगाए गए विभिन्न प्रकार के झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र रहे हैं। मेले में देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही है।

Share:

Comments

Leave a comment