नरवाना के नेहरू पार्क में 15 दिवसीय योग एवं प्राणायाम शिविर का शुभारंभ, स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

www.atalhind.com16 June 20262 min read1 viewsजींद
नरवाना के नेहरू पार्क में 15 दिवसीय योग एवं प्राणायाम शिविर का शुभारंभ, स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

नेहरू पार्क में 15 दिवसीय योग व प्राणायाम शिविर का शानदार शुभारंभ सर्वाइकल और घुटनों के दर्द से निजात पाने के सिखाए गुर

नरवाना /16 जून /नरेन्द्र जेठी

स्थानीय नेहरू पार्क में स्वास्थ्य और निरोगी जीवन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक 15 दिवसीय योग एवं प्राणायाम शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। यह शिविर महिला पतंजलि योग समिति, जींद के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नगरवासी बढ़-चढक़र भाग ले रहे हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

 

शिविर का आयोजन प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी दिनचर्या से समय निकालकर इसका लाभ उठा सकें। मुख्य अतिथि व आयोजन की रूपरेखा कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर पतंजलि योग समिति, जींद के प्रभारी  जयकिशन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

 

उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। यह पूरा आयोजन महिला पतंजलि योग समिति, जींद की प्रभारी श्रीमती सुमन रानी की देखरेख में संपन्न हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस 15 दिवसीय शिविर में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योगासन और प्राणायाम सिखाए जाएंगे।

 

सर्वाइकल और घुटनों के दर्द पर रहा विशेष फोकस आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण होने वाली आम समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, शिविर के पहले दिन विशेष अभ्यास करवाए गए। योग प्रशिक्षकों द्वारा मुख्य रूप से सर्वाइकल (गर्दन के दर्द) से राहत पाने के सूक्ष्म व्यायाम सिखाए गए। घुटनों के दर्द और जोड़ों की जकडऩ को दूर करने के लिए विशेष योगासनों का अभ्यास करवाया गया।

 

इन अभ्यासों से शिविर में आए बुजुर्गों और महिलाओं ने काफी राहत महसूस की और योग के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया। इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग और योग प्रेमी उपस्थित रहे। मुख्य उपस्थिति रामरती, सुनीता, मुकेश, कमलेश और डॉ. वजीर सिंह ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।

 

प्रतिभागी व अन्य नगरवासी शिविर में कृष्णा, संतोष, सुमन, कोमल, पम्मी, अंकुश, गुड्डी, बाला देवी, सुशीला, सुनीता, चंद्रो, रामकुमार, हरचंद सैनी, बेलु राम और बलजीत सहित भारी संख्या में अन्य नगरवासियों ने पूरे उत्साह के साथ योग और प्राणायाम का अभ्यास किया। महिला पतंजलि योग समिति जींद ने शहरवासियों से अपील की है कि वे आने वाले 14 दिनों तक शाम 5 से 7 बजे के बीच नेहरू पार्क पहुंचकर इस निशुल्क योग शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और खुद को रोगमुक्त बनाएं।

Share:

Comments

Leave a comment