नरवाना में आवारा कुत्तों का आतंक: एक दिन में 6 लोगों को काटा, शहर में दहशत

Atal Hind11 August 20263 min read62 views
नरवाना में आवारा कुत्तों का आतंक: एक दिन में 6 लोगों को काटा, शहर में दहशत

नरवाना में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 6 लोगों को काटा

पंजाबी चौक में पूर्व पार्षद नरेंद्र मुंजाल की पत्नी भी बनी शिकार, जींद रेफर,

गली-मोहल्लों में दहशत, लोगों में भारी रोष

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नरवाना/11 अगस्त 2026/नरेन्द्र जेठी

नरवाना शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात अब इतने बिगड़ गए हैं कि एक ही दिन में छह लोगों को आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार हो रहे हमलों से शहरवासियों में दहशत के साथ-साथ प्रशासन के खिलाफ रोष भी बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को हरि मंदिर पंजाबी चौक क्षेत्र में नरेंद्र मुंजाल की पत्नी को आवारा कुत्ते ने काट लिया।

महिला को परिजनों द्वारा उपचार के लिए नरवाना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए जींद रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसी दिन कुत्तों के हमले का शिकार होने वालों में गोपाल, प्रीति, बलबीर सैनी, कमलेश और नीलम मुंजाल, कृष्णा के नाम भी सामने आए हैं। एक अन्य व्यक्ति के भी कुत्ते के काटने की जानकारी मिली है।

गोपाल ने अपने घुटनों का आप्रेशन करवाया हुआ है तथा वह धीर-धीरे चलता है, उसने बताया कि वह अपने घर के निकल ही रहा था कि अचानक ना जाने कहा से कुत्ता आया और मेरे पांव को पकड लिया और इतनी जोर से काटा कि पांव से मांस का कुछ हिस्सा भी अलग हो गया । इसी प्रकार सेवानिवृत अध्यापिका कृष्णा भी अपने घर के बाहर खडी थी कि उसके पांव पर भी कुत्ते न काट लिया ।

पूर्व पार्षद नरेन्द्र मुन्जाल की पत्नी नीलम घर का सामान लेकर वानिस आ रही थी कि कुत्ते का शिकार हो गई । युवक युग ने बताया कि मैं भी जग गली में खडा था तो कुत्ता मेरी तरफ काटने केलिए ज्यों की बढा तो मैं छलांग लगा कर दूसरी तरफ आगे निकल गया और अपने आप को बचाया । एक दम से ,एक ही दिन में छह लोगों के कुत्तों का शिकार बनने से लोगों में खलबली मच गई है।

पंजाबी चौक निवासी सीमा, शालू, प्रियंका, सुनीता, सुमी आदि महिलाओं ने कहा कि बीरबल नगर, पतराम नगर, मॉडल टाउन, हरि मंदिर पंजाबी चौक समेत शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों के झुंड खुलेआम घूम रहे हैं।

कुत्तों के झुंड को देखकर लोग रास्ता बदलने तक को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर जताई जा रही है। विपन सेतिया, विपन सिंगला, श्याम सुन्दर, यश कथूरिया, सुमित, विक्रम, सुशील, हैप्पी, बलदेव आदि ने कहा कि   आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर पहले भी शिकायतें उठती रही हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।

अब एक ही दिन में छह लोगों के काटे जाने के बाद लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है। मोहल्लावासियों ने संबंधित पार्षद के प्रति भी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि जब वार्ड में लगातार कुत्तों के हमले हो रहे हैं तो समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

लोगों ने नगर परिषद और प्रशासन से मांग की है कि शहर में विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों की समस्या पर तत्काल नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बच्चे, बुजुर्ग या राहगीर को गंभीर नुकसान न उठाना पड़े। मोहल्लावासियों का कहना हैै कि एक दिन में छह लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो गए, फिर भी प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है?

Share:

Comments

Leave a comment